समग्र समाचार सेवा
चंडीगढ़, 16 अगस्त। चण्डीगढ़ के पूर्व सांसद एवं भारत सरकार के अपर महासालिसिटर सत्य पाल जैन ने कहा है कि भारत के स्वतन्त्रता संग्राम में आर्य समाज एवं डी.ऐ.वी. संस्थाओं का भी भारी योगदान है जिसे भुलाया नहीं जा सकता।
जैन कल चंडीगढ़ के डी.ऐ.वी. कॉलेज सैक्टर 10 में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जन समूह को मुख्य अतिथि के नाते सम्बोधित कर रहे थे। श्री जैन ने कॉलेज में राष्ट्रीय झंडा फहराया तथा वीर शहीदों के स्मारक पर उन्हें श्रद्धाजंलि भी भेंट की। इस अवसर पर कॉलेज की प्रिंसीपल श्रीमति रीटा जैन, स्टाफ के सदस्य एवं छात्र-छात्रायें भी भारी संख्या में उपस्थित थे।
जैन ने कहा कि जब पाकिस्तान में विशेषतौर पर लाहौर में हिन्दु-सिक्खों का कत्ले आम शुरू हुआ तो राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, आर्यसमाज जैसे, संगठनों ने निर्दोष लोगों को पाकिस्तान से निकालने उनकी जानमाल की रक्षा करने एवं उन्हें सुरक्षित भारत, पहुंचने में भारी मदद की।
जैन ने कहा कि आर्य समाज एवं डी.ऐ.वी. संस्थाओं ने देश में शिक्षा प्रसार में भी भारी योगदान दिया है तथा लाखों युवाओं में देश भक्ति की भावना जागृत की है।
आर्य समाज एवं डी.ऐ.वी. संस्थाओं का स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान – सत्य पाल जैन
Previous Articleकिसी समुदाय के बारे में घटिया बातें करने की आदत बंद होनी चाहिए,हम इस घटनाक्रम को बर्दाश्त नहीं करेंगे: गृह मंत्री डॉ. जी. परमेश्वर
Next Article राष्ट्रप्रथम-स्वाधीनता से स्वतंत्रता की ओर
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
