Site icon Samagra Bharat News website

चंद्रयान-3 की सफलता 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं और सामर्थ्‍य का प्रतिबिंब है : प्रधानमंत्री

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 24अगस्त। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि चंद्रयान-3 की सफलता 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं और सामर्थ्‍य का प्रतिबिंब है।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की ओर से एक्स पर की गई पोस्ट को साझा करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा:

“चंद्रयान-3 की सफलता 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं और सामर्थ्‍य का प्रतिबिंब है।

नये क्षितिज और उससे आगे की ओर !

भारत के लिए गर्व का क्षण।”

Exit mobile version