समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 27 अगस्त। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा है कि आदित्य एल-1 उपग्रह तैयार है और श्रीहरिकोटा पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि इसका प्रक्षेपण सितम्बर महीने के पहले सप्ताह में होने की आशा है। तय तिथि की घोषणा दो दिन में कर दी जाएगी। कल तिरुवनंतपुरम में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए इसरो प्रमुख ने कहा कि आदित्य एल-1 सूर्य के अध्ययन के लिए पहली अंतरिक्ष आधारित भारतीय वेधशाला है। उन्होंने कहा कि भारत विभिन्न ग्रहों पर अन्य मिशन भेजने में सक्षम है और इसरो का उद्देश्य अंतरिक्ष क्षेत्र के विस्तार से देश की समग्र प्रगति सुनिश्चित करना है। अध्यक्ष सोमनाथ ने कहा कि देश के अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदृष्टि दीर्घावधि की है और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसे साकार करने के लिए पूरी तरह तैयार है। चन्द्रयान-3 मिशन की सफलता से उत्साहित सोमनाथ ने कहा कि वे और उनके सहयोगी इसरो की इस महान उपलब्धि पर गौरवान्वित हैं। उन्होंने भविष्य के प्रयासों के लिए भी लोगों से समर्थन बनाए रखने का अनुरोध किया। चन्द्र मिशन की ऐतिहासिक सफलता के बाद अध्यक्ष सोमनाथ कल रात पहली बार तिरुवनंतपुरम पहुंचे थे।
सूर्य के अध्ययन के लिए भारतीय वेधशाला आदित्य एल-1 का प्रक्षेपण सितम्बर के पहले सप्ताह में होने की आशा- एस. सोमनाथ
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
