समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 28अक्टूबर। उद्योगपति मुकेश अंबानी को जान से मारने की धमकी मिली है. ये धमकी मेल पर मिली है. धमकी देने वाले ने अंबानी से 20 करोड़ फिरौती देने की मांग की है. मुकेश अंबानी के सिक्योरिटी इंचार्ज ने एफआईआर दर्ज कराई है. जी मीडिया संवाददाता ने बताया कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को 27 अक्टूबर को ईमेल पर जान से मारने की धमकी मिली. इसमें 20 करोड़ रुपये न देने पर गोली मारने की धमकी दी गई है. मुंबई के गामदेवी थाने में आईपीसी की धारा 387 और 506 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है.
मुंबई के गामदेवी पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है. किस व्यक्ति ने कहां से ये धमकी भरा मेल भेजा इसका पता लगाया जा रहा है. फिलहाल अभी तक धमकी देने वाले शख्स की पहचान नहीं हो सकी है.
उद्योगपति मुकेश अंबानी को मिली जान से मारने की धमकी, 20 करोड़ रुपये फिरौती मांगी
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
