समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 18दिसंबर। तमिलनाडु के कई हिस्सों में तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने यहां अगले सात दिनों के लिए तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। क्षेत्रीय मौसम विभाग ने तमिलनाडु के विरूधुनगर, मदुरै और थेनी जिलों में तेज बारिश जारी रहने का अनुमान व्यक्त किया है। थुटुकुडी, डिन्डीगुल, कन्याकुमारी, कोयम्बटूर, तिरूपुर और शिवगंगा जिलों में अगले 24 घंटों में मध्यम बारिश होगी। रामनाथपुरम, तिरूचिरापल्ली और सात अन्य जिलों में हल्की से मघ्यम बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। लगातार बारिश के कारण राज्य सरकार ने तिरूनेलवेली, थिटुकुडी, कन्याकुमारी और तेनकासी के सभी कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश की घोषणा कर दी है। अगली घोषणा तक विश्वविद्यालय की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। लगातार बारिश के कारण जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पापनासम सर्वलार बांध भर चुका है। तमिराभरणी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। जल निकाय तेजी से भरने के कारण अत्यधिक पानी को छोड दिया गया है जिससे अचानक बाढ की स्थिति पैदा हो गई है। राज्य सरकार ने निचले स्थानों पर रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी है। जिला प्रशासनों को स्थिति से निपटने के लिए तत्काल नैदानिक उपाय करने को कहा गया है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ टीमों को राहत और बचाव कार्य के लिए तैनात कर दिया गया है।
Previous Article“प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उद्यमिता के लिए एक सक्षम वातावरण प्रदान किया है”: डॉ. जितेंद्र सिंह
Next Article गुस्ताख़ी माफ़ हरियाणा-पवन कुमार बंसल।
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
