समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 17फरवरी। आज सीनियर सिटीजन वैल्फेयर एसोसिएशन रामदरबार चण्डीगढ का एक प्रतिनिधिमण्डल पूर्व सांसद एवं अतिरिक्त सालिसीटर जनरल भारत सरकार सत्यपाल जैन को मिला और भारत सरकार से चण्डीगढ के वृद्ध लोगों के लिए वृद्धावस्था पैंशन में बढ़ोतरी करवाने, राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, फेस-2, रामदरबार में सख्त अनुशासन प्रिय प्रधानाचार्य को खाली पड़े पद पर तुरन्त लगवाने, रेलवे में चण्डीगढ के वृद्ध लोगों को आधा किराया लगाने की मांग भारत सरकार से करने , रामदरबार की सडकों की रीकार्पेटिन्ग करवाने और रामदरबार के नागरिकों द्वारा पिछले लगभग 10 वर्षों से स्टेडियम बनाने की मांग कोको पूरा कराने सहित कई जनहित मुद्दों को लेकर मिला । सत्यपाल जैन ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों पर बहुत विस्तार से चर्चा की । प्रतिनिधिमंडल में सर्वश्री बदन सिंह सहरवाल प्रधान, लेखराम महासचिव, वीर सिंह उपप्रधान, मदन सिंह कैशियर, ईश्वर सिंह सलाहकार, लक्ष्मी नारायण गुप्ता सदस्य, गेना लाल, सदस्य, राजेश कुमार, किशन लाल व अन्य शामिल थे । सत्यपाल जैन ने बड़े ध्यान से सीनियर सिटीजन वैल्फेयर एसोसिएशन रामदरबार चण्डीगढ की सभी मांगों को सुना तथा भरोसा दिलाया कि वे इन सभी जनहित मांगों को भारत सरकार व चण्डीगढ़ प्रशासन द्वारा लागू करवाने का पूरा प्रयास करेंगे। सत्यपाल जैन ने सभी सदस्यों का मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया । हम सीनियर सिटीजन वैल्फेयर एसोसिएशन रामदरबार चण्डीगढ की ओर से सत्यपाल जैन का आभार प्रकट करते हैं और उम्मीद करते हैं कि हमारी समस्याओं का जल्द से जल्द निवारण होगा ।
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
