समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 21 फरवरी। लंबे समय से जारी संशय के बीच उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग पर बात बन गई है. समाजवादी प्रमुख अखिलेश यादव ने खुद इसका ऐलान किया. अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस के साथ गठबंधन में अब कोई दिक्कत नहीं है. अखिलेश ने कहा कि इस बार भारतीय जनता पार्टी का सफाया होगा. दिल्ली में किसान धरने पर बैठा है. परीक्षा में पर्चा लीक हुआ है और सरकार पर बड़े स्तर पर आरोप लगे हैं. BJP पार्टी दल नहीं गिरोह है. सपा प्रमुख ने कहा कि जब एक अधिकारी खुलेआम होटल में बैठकर इधर-उधर कर सकता है, जहां CCTV हो तो क्या ही बच गया है. बीजेपी का चेहरा सामने आ गया. अंत भला तो सब भला. गठबंधन होगा. सीट शेयिंग पर कोई विवाद नहीं है. आपके सामने सब चीजे सामने आ जाएंगी.
सीट शेयरिंग पर कांग्रेस-समाजवादी पार्टी में बन गई बात, अखिलेश बोले- कांग्रेस के साथ गठबंधन में अब कोई दिक्कत नहीं
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
