समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 16अप्रैल। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला के चुनाव प्रचार पर रोक लगा दी गई है। रोक का फैसला भारतीय चुनाव आयोग की तरफ से लिया गया है। कांग्रेस नेता के खिलाफ यह एक्शन भाजपा सांसद हेमा मालिनी को लेकर दिए विवादित बयान पर लिया गया। चुनाव आयोग ने रणदीप सुरजेवाला पर चुनाव प्रचार करने और किसी भी तरह के मीडिया इंटरव्यू देने पर अभी से 48 घंटे का बैन लगा दिया है। दरअसल कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने हरियाणा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ‘हमें लोग विधायक, सांसद क्यों बनाते हैं? हम हेमा मालिनी तो हैं नहीं कि … के लिए बनाते हैं। रणदीप सुरजेवाला के इस विवादित बयान के बाद विवाद काफी बढ़ गया। इसके बाद रणदीप सुरजेवाला ने इस मामले पर सफाई भी दी।
कांग्रेस प्रवक्ता सुरजेवाला पर चला चुनाव आयोग का चाबुक, प्रचार पर लगाई रोक
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
