समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 27अप्रैल। टीवी धारावाहिक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में रोशन सिंह सोढी का किरदार निभाकर लोकप्रिय हुए अभिनेता गुरचरण सिंह कथित तौर पर लापता हो गए हैं। सूत्रों ने बताया कि 50 वर्षीय अभिनेता के पिता ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है। दर्ज शिकायत के अनुसार, गुरचरण सिंह मुंबई जाने के लिए 22 अप्रैल को सुबह साढ़े आठ बजे घर से हवाई अड्डे के लिए निकले थे, लेकिन मुंबई नहीं पहुंचे और उनसे फोन के जरिए भी संपर्क नहीं हो पा रहा है। गुरचरण सिंह की खास दोस्त मिस सोनी ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि गुरचरण के पेरेंट्स बहुत परेशान हैं और उन्होंने दिल्ली में शिकायत भी दर्ज कराई है, मैंने भी मुंबई में एक शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की थी लेकिन वे क्योंकि अभी तक मुंबई नहीं आए हैं ऐसे में शिकायत नहीं दर्ज कराई जा सकती है। गुरचरण सिंह ने साल 2021 में शो छोड़ने पर बात की थी। उन्होंने बताया था, ‘जब मैंने शो छोड़ा, तब मेरे पिता की सर्जरी होनी थी, कुछ और चीजें थीं, जिसके बारे में मुझे बताना था।’ लोगों का कयास था कि गुरुचरण सिंह ने पेमेंट की देरी के चलते शो से दूरी बनाई थी, हालांकि एक्टर ने इस पर हमेशा चुप्पी साधे रखी. वे बोले थे, ‘हम प्यार मोहब्बत से आगे बढ़ना पसंद करते हैं. कुछ दूसरी वजह थीं, जिस पर मैं बात करना नहीं चाहता.’
Related Posts
Add A Comment
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
