समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 26मई। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने 26 मई, 2024 को थल सेनाध्यक्ष (सीओएएस) जनरल मनोज सी पांडे, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएसएम, एडीसी की सेना नियमावली 1954 के नियम 16 ए (4) के तहत सेवानिवृत्ति (31 मई, 2024), अर्थात सामान्य आयु से अधिक एक और महीने की अवधि यानी 30 जून, 2024 तक के लिए सेवा विस्तार को मंजूरी दे दी। उन्हें 30 अप्रैल, 2022 को सीओएएस के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्हें दिसंबर 1982 में इंजीनियरों की कोर (बॉम्बे सैपर्स) में कमीशन दिया गया था। सीओएएस के रूप में कार्यभार संभालने से पहले वह थल सेना के उप प्रमुख के रूप में नियुक्त हुए थे।
मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने थल सेनाध्यक्ष की सेवा में 30 जून, 2024 तक विस्तार को दी मंजूरी
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
