समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 4जून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश की वाराणसी सीट से लगातार तीसरी जीत दर्ज करते हुए अपने निकतटम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के अजय राय को डेढ लाख से अधिक मतों से हराया है। हालांकि इस बार उनकी जीत का अंतर काफी घट गया है। निर्वाचन आयोग के अनुसार वाराणसी संसदीय सीट पर प्रधानमंत्री मोदी ने 6 लाख 12 हजार 970 मत हासिल कर राय को एक लाख 52 हजार 513 मतों से हराया। राय को 4 लाख 60 हजार 457 वोट मिले। बहुजन समाज पार्टी के अतहर जमाल लारी 33 हजार 766 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। मोदी ने वाराणसी सीट पर 2019 के चुनाव में 6 लाख 74 हजार 664 मत हासिल कर कांग्रेस उम्मीदवार अजय राय को 4 लाख 79 हजार मतों से हराया था। भाजपा इस बार भी वाराणसी से बड़ी जीत की उम्मीद कर रही थी, लेकिन कांग्रेस उम्मीदवार ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए पार्टी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। वाराणसी की सीट को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है और इसका असर आस पास के संसदीय क्षेत्रों पर भी पड़ता है।
जीत के बावजूद प्रधानमंत्री मोदी के लिए बुरी खबर, यहाँ जानें पूरा मामला
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
