समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,30 दिसंबर। इंदौर शहर के राजवाड़ा क्षेत्र में ज्यादातर दुकान संचालकों ने अब यूपीआई के जरिए पेमेंट लेना बंद कर दिया है। इसकी वजह है साइबर फ्राड का पैसा कुछ व्यापारियों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर होना। जिसके बाद उनके अकाउंट फ्रीज कर दिए गए। बैंक से पता चला कि यूपीआई के जरिए किसी ऐसे खाते से उनके पास रुपये आए हैं जो साइबर फ्राड से जुड़ा है। राजवाड़ा क्षेत्र में यदि आप खरीदी करने के लिए निकल रहे हैं तो नकद रुपया ही साथ लेकर निकलें। उन लोगों को ये बात ध्यान रखना होगी जो कपड़े खरीदने जा रहे हैं। क्षेत्र के कपड़ा व्यापारी अब यूपीआई से भुगतान नहीं ले रहे हैं। एक-दो से शुरू करते हुए कुल करीब साढ़े छह सौ व्यापारियों ने इस बारे में अपने काउंटरों पर सूचना चस्पा कर दी है। सायबर फ्राड को इसकी वजह बताया जा रहा है। क्षेत्र के कपड़ा कारोबारी अब खरीदी के बदले होने वाले भुगतान को या तो नकद ले रहे हैं या फिर कार्ड के जरिए।
इंदौर में शॉपिंग करने राजवाड़ा जाना हो तो कैश साथ ले जाना, शहर के 650 दुकानों में UPI से पेमेंट बंद…जनता परेशान
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
