
समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,7 जनवरी। डॉ. राकेश मिश्र (अध्यक्ष, पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास) ने जानकारी दी है कि 11 एवं 12 जनवरी को दोपहर 3:00 बजे से 5:00 बजे तक सतना के टाउन हॉल में दो दिवसीय नाट्य मंचन का भव्य आयोजन किया जाएगा।

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,7 जनवरी। डॉ. राकेश मिश्र (अध्यक्ष, पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास) ने जानकारी दी है कि 11 एवं 12 जनवरी को दोपहर 3:00 बजे से 5:00 बजे तक सतना के टाउन हॉल में दो दिवसीय नाट्य मंचन का भव्य आयोजन किया जाएगा।
इस आयोजन के अंतर्गत पुणे के सुप्रसिद्ध नाट्य मंचन कलाकार श्री दामोदर रामदासी द्वारा श्रीराम जन्मभूमि पर श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा का एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में, और युवा दिवस के पावन अवसर पर स्वामी विवेकानंद जी के गौरवशाली इतिहास पर आधारित मोनो नाट्य मंचन किया जाएगा।
डॉ. राकेश मिश्र ने बताया कि नगर को भव्य रूप से सुसज्जित किया जा रहा है। प्रचार प्रसार हेतु सेवा न्यास के कार्यकर्ता डोर टू डोर आमंत्रण पत्र वितरण कर रहे हैं। आयोजन में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, विंध्य और बुंदेलखंड क्षेत्र से बड़ी संख्या में धर्मावलंबी और युवा शामिल होंगे।
डॉ. राकेश मिश्र ने युवाओं, माता-बहनों, और भाइयों से अपील की है कि इस भव्य आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर लाभ उठाएं।
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.