Monday, September 21

कारोबार/व्यापार

तमिलनाडु के तूतीकोरिन में वी.ओ. चिदम्बरनार पत्तन ने आयातित 120 विंडमिल पंखों का प्रबंधन करने में सफलता प्राप्त की है। यह अब तक सबसे बड़ा एकल कनसाइनमेंट था और इसने 27 अक्टूबर, 2022 वाले एकल कनसाइनमेंट में 60 विंडमिल पंखों के प्रबंधन का रिकॉर्ड पार कर लिया।

केंद्रीय कपड़ा, उपभोक्ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से निर्यात संवर्धन परिषदों के सदस्यों के साथ एक बैठक के दौरान कहा कि वस्त्र निर्माताओं को अपनी मांगों को पूरा करने के लिए कपास प्राप्त करने की दिशा में पहल शुरू करनी चाहिए।

केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने बुधवार को नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक एआईआईबी) के संचालक मंडल (बोर्ड ऑफ गवर्नर्स) की 7वीं वार्षिक बैठक में भाग लिया।

खान मंत्रालय के तहत एक मिनीरत्न श्रेणी- I पीएसयू (अनुसूची ए) हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड ने आज वित्त वर्ष 2021-22 के लिए भारत सरकार को 74.20 करोड़ रुपये के लाभांश का भुगतान किया है, जो दीपम दिशानिर्देशों के अनुपालन में कर के बाद लाभ (पीएटी) का 30.01 प्रतिशत है।

धानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के संगीत वाद्ययंत्रों के निर्यात में वृद्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है। अप्रैल-सितंबर 2022 के दौरान भारत का संगीत वाद्ययंत्रों का निर्यात 2013 की इसी अवधि की तुलना में 3.5 गुना से अधिक हो गया।

फेस्टिव सीजन में महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ रखी है. रिटेल महंगाई दर 7% से ऊपर बनी हुई है जिस कारण लोगों को त्योहारा सीजन में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में मुद्रास्फीति दर को कंट्रोल करने के लिए रिजर्व बैंक प्रयास कर रही है.

Categories
Economy News
Top Trending
Advertisement
Demo

About us

समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने समग्र भारत का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.

© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.