Tuesday, September 22

अपराध

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने बुधवार को दिल्ली की एक अदालत को बताया कि वह नौकरी के बदले जमीन संबंधी कथित घोटाला मामले में राष्ट्रीय जनता दल के नेता लालू प्रसाद यादव , उनकी पत्नी राबड़ी देवी , उनके बेटे एवं बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव , बेटी मीसा भारती व अन्य के खिलाफ तीन सप्ताह के भीतर एक पूरक आरोपपत्र दायर करेगी.

राजस्थान के जयपुर में हुए सीरियल बम ब्लास्ट से जुड़े केस में चारों आरोपियों को बरी कर दिया गया है। बुधवार को हाईकोर्ट ने इस मामले में निचली अदालत का फैसला पलट दिया।

रिश्वत मामले में फंसे कर्नाटक के बीजेपी विधायक विरुपक्षप्पा को एक विशेष अदालत ने 5 दिन की लोकायुक्त पुलिस हिरासत में भेज दिया है। जज बी जयंत कुमार ने उनको पांच दिन की लोकायुक्त पुलिस हिरासत में भेजे जाने का आदेश दिया है।

उमेश पाल अपहरण मामले में प्रयागराज की कोर्ट थोड़ी देर में फैसला सुना सकती है.

राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) के साथ एक संयुक्त अभियान में, सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने पश्चिम त्रिपुरा से तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 1,385 किलोग्राम मारिजुआना (गांजा) जब्त किया।

उत्तर प्रदेश के सारनाथ में पुलिस ने आकांक्षा दुबे मौत मामले में भोजपुरी सिंगर समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने समेत कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Categories
Economy News
Top Trending
Advertisement
Demo

About us

समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने समग्र भारत का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.

© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.