Browsing: केंद्र

भारत की जी-20 अध्यक्षता के हिस्से के रूप में श्रम-20 (एल-20) आयोजन समूह की स्थापना बैठक पंजाब के अमृतसर में वैश्विक कार्यबल से संबंधित प्रमुख मुद्दों पर विचार-विमर्श के साथ शुरू हुई, ताकि जी-20 देशों और संस्थानों को अंतिम व्यक्ति तक विकास पर ध्यान केंद्रित करने के लिए दिशा प्रदान की जा सके।

अडानी मुद्दा सड़क से संसद तक छाया हुआ है। केंद्र को घेरने के लिए बुधवार को 17 विपक्षी दलों ने संयुक्त तौर पर संसद भवन से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दफ्तर तक मार्च निकाला लेकिन दिल्ली पुलिस ने उनको विजय चौक पर ही रोक दिया।

दिल्‍ली उच्‍च न्‍यायालय ने अग्नि पथ सैन्‍य भर्ती योजना की वैधता बहाल रखी है। इस भर्ती योजना के विरूद्ध याचिकाओं को खारिज करते हुए न्‍यायालय ने कहा कि इसे राष्‍ट्र हित में और यह सुनिश्‍चित करने के लिए तैयार किया गया है कि सशस्‍त्र बलों को सुदृढ किया जाए।

उपभोक्ता कार्य विभाग के सचिव रोहित कुमार सिंह ने कहा है कि जो भी डिसक्लोजर (खुलासा) किया जाये, वह स्पष्ट नजर आना चाहिये और हैशटैग या लिंक के समूहों के साथ मिश्रित नहीं होनी चाहिए

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने नई दिल्ली में आईसीएआर-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईसीएआर-आईएआरआई) के 61वें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता की।

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) के स्नातकोत्तर विद्यालय का 61वां दीक्षांत समारोह उपराष्ट्रपति  जगदीप धनखड़ के मुख्य आतिथ्य, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की अध्यक्षता व राज्य मंत्री कैलाश चौधरी के विशेष आतिथ्य में हुआ।

केंद्रीय वस्त्र, वाणिज्य और उद्योग तथा उपभोक्ता कार्य, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल ने कपास मूल्य श्रृंखला के लिए शुरू हुई पहल की प्रगति की समीक्षा के लिए नई दिल्ली में वस्त्र सलाहकार समूह (टीएजी) के साथ पांचवीं आपसी-संवाद बैठक की अध्यक्षता की।

भारत सरकार ने निर्णय लिया है कि भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) पिछले वर्षों की तरह आटा मिलों/निजी व्यापारियों/थोक खरीदारों/गेहूं से बने उत्पादों के निर्माताओं को ई-नीलामी के माध्यम से बिक्री के लिए खुला बाजार बिक्री योजना (घरेलू) 2023 के तहत खुले बाजार में 20 लाख मीट्रिक टन गेहूं की अतिरिक्त मात्रा उतार सकता है।

जैद (ग्रीष्मकालीन) अभियान-2023 के लिए कृषि पर राष्ट्रीय सम्मेलन आज केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर के मुख्य आतिथ्य में हुआ।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो संदेश के माध्यम से उत्तराखंड रोजगार मेले को सम्बोधित किया।