Browsing: देश
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत की जी-20 अध्यक्षता से संबंधित पहलुओं पर चर्चा के लिए राज्यों के राज्यपालों, मुख्यमंत्रियों और केंद्र शासित प्रदेशों के उप-राज्यपालों के साथ आज एक वीडियो बैठक की अध्यक्षता की।
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज (9 दिसंबर, 2022) देहरादून स्थित दून विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया और उसे संबोधित किया।
केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के तत्वावधान में काम करने वाली शीर्ष तस्करी विरोधी खुफिया जांच एजेंसी, राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने आज नई दिल्ली में अपना 65वां स्थापना दिवस मनाया।
देश के कई राज्यों में माैसम खराब होने वाला है। ये राज्य हैं तमिलनाडु, पुडुचेरी और इससे सटे दक्षिण आंध्र प्रदेश तट। इन राज्यों में 8 दिसंबर तक चक्रवाती तूफान आने की पूरी संभावना है। जानकारी के अनुसार, दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर बने कम दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान में बदल सकता है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे मूल्यवान सूचीबद्ध कंपनी चुनी गई है जबकि टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) दूसरे और एचडीएफसी बैंक तीसरे स्थान पर है. एक सूची में रिलायंस सबसे आगे रही है.’ 2022 बरगंडी प्राइवेट हुरुन 500′ की शीर्ष दस सूची में शामिल कंपनियों का कुल मूल्य करीब 226 लाख करोड़ रुपये आंका गया है.
केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज नई दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से देश के तीन हवाई अड्डों, नई दिल्ली, वाराणसी और बेंगलुरु के लिए डिजी यात्रा का शुभारंभ किया। डिजी यात्रा की परिकल्पना हवाई अड्डों पर चेहरे की पहचान प्रौद्योगिकी (एफआरटी) पर आधारित यात्रियों के संपर्क रहित और निर्बाध आवागमन की सुविधा प्रदान करने के लिए की गई है।
उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने आज नागालैंड की राजधानी कोहिमा के निकट नागा विरासत गांव किसामा में हॉर्नबिल महोत्सव के 23वें संस्करण का उद्घाटन किया। उपराष्ट्रपति ने नागालैंड के राज्यपाल और मुख्यमंत्री के साथ “महोत्सवों के समारोह” की शुरुआत की घोषणा करने के लिए घंटा बजा कर इसका उद्घाटन किया।
क्या हमारे देश के मुसलमान और ईसाई, हिंदू मुसलमान और हिन्दू ईसाई कहे जाएँगे ! मोहन भागवत जी के अनुसार तो यही लगता है !!
भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने भारतीय मानकों को पाठ्यक्रम के अभिन्न अंग के रूप में शामिल करने के लिए देश के शीर्ष छह इंजीनियरिंग संस्थानों के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह पहल शिक्षाविदों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ बीआईएस के संस्थागत जुड़ाव को ध्यान में रखते हुए की गई है।
उज्बेकिस्तान ने अपने देश में फिल्में बनाने के लिए भारतीय फिल्म निर्माताओं के साथ सहयोग करने की इच्छा जाहिर की है। मध्य एशियाई गणराज्य अपने देश में शूटिंग के लिए राष्ट्रीय और स्थानीय भाषा फिल्म उद्योग से संबंधित फिल्म उद्योग के हितधारकों की मेजबानी करने का इच्छुक है।
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.