Browsing: देश
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने जानकारी देते हुए बताया है कि पिछले वर्ष की तुलना में रबी की फसल के क्षेत्रफल में 24.13 लाख हेक्टेयर की वृद्धि हुई है।
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकी हमले कीआज शनिवार को 14वीं बरसी है। इस आतंकी हमले में आतंकियों ने 160 से ज्यादा लोगों की जान ले ली थी। इस बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मुंबई हमलों के पीड़ितों को याद किया। उन्होंने कहा कि 26/11 की बरसी पर देश उन सभी को कृतज्ञता के साथ याद कर रहा है, जिन्हें हमने खोया। हम उनके प्रियजनों और परिवारों के दर्द को साझा करते हैं।
53वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के दौरान ‘सांस्कृतिक विविधता की प्रस्तुति और नए बाजारों की पहचान’ विषय पर टी त्यागराजन के साथ अपने वार्तालाप में ऋषभ शेट्टी ने कहा “भारत एक कृषि आधारित देश है; हमारे संस्कार, मान्यताएं, जीवन पद्धति कृषि पर आधारित है।
राऊ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रहवासियों व किसानों को जल्द ही बड़ी सौगात मिलने वाली है। सालों से रहवासी इसकी मांग भी उठा रहे थे। रहवासियों की मांग को ध्यान रखते हुए व राऊ विधानसभा के किसानों की आवा-जाही को देखते हुए आईडीए अध्यक्ष जयपालसिंह चावड़ा ने मधु वर्मा के प्रयासों और रहवासियों की मांग पर इन्दौर विकास प्राधिकरण के सहयोग से 50 करोड़ रुपए की लागत से इस फ्लॉय ओवर का निर्माण करने की सहमति दी है।
दिल्ली में लगातार बड़ रहे क्राइम से दिल्ली पुलिस हैरान में पड गए जब हाल ही में मोबॉईल चोर बेखौफ होकर लोगों का मोबाईल उड़ा देते है ये घटना सदर बाजार की है जहाँ 22 नवंबर को दिल्ली पुलिस मीडिया कवरिंग के दौरान पत्रकार संजीव सिंह चौहान का मोबाईल , मोबाईल चोर गिरोह ने पलक झपकते ही मोबाईल उड़ा ले गया इस घटना से पुलिस भी हैरान में पड़ गए
आयुष मंत्रालय के सहयोग से नई दिल्ली में 6वें सीआईआई आयुष संगोष्ठी 2022 का आयोजन किया गया। केंद्रीय आयुष मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने इस संगोष्ठी में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए इस बात पर बल दिया कि किस प्रकार से आयुष मंत्रालय अपने नागरिकों को समग्र स्वास्थ्य देखभाल और चिकित्सा देखभाल प्रदान करके ‘न्यू इंडिया’ के सपने को साकार करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
गोवा में आयोजित किए जा रहे 53वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के इंडियन पैनोरमा खंड का आरंभ आज पूरे भारत से एकत्र की गई कहानियों को बड़े पर्दे पर जीवंत रूप से उतारने के वादे के साथ हुआ।
पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है. सत्यपाल मलिक ने कहा कि आने वाले समय में देश के हालात और खराब होंगे, क्योंकि कई लड़ाइयां आने वाली हैं और इसके लिए केवल मोदी सरकार ही जिम्मेदार होगी.
भारत की सांस्कृतिक एकता के बारे में जानकारी देते हुए केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि यदि सरदार वल्लभभाई पटेल 1947 के बाद भारत को एक कर सके तो इसका श्रेय वास्तव में केरल के पुत्र शंकराचार्य को जाता है, जिन्होंने एक हजार साल से भी पहले लोगों को अपनी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक एकता से अवगत कराया।
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में तीसरे “नो मनी फॉर टेरर” मंत्रिस्तरीय सम्मेलन (काउंटर-टेररिज्म फाइनेंसिंग) के समापन सत्र को संबोधित किया।
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.