Browsing: देश
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मजबूत एवं आत्मनिर्भर ‘न्यू इंडिया’ के सपने को साकार करने के लिए युवाओं से नवाचार करने, नई तकनीकों को विकसित करने और कंपनियों, अनुसंधान प्रतिष्ठानों तथा स्टार्ट-अप की स्थापना करने का आह्वान किया है।
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की पुनर्गठित हिंदी सलाहकार समिति की पहली बैठक डा. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर (डीएआईसी) में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मंत्री महोदय ने सरकारी कार्यालयों में अधिक से अधिक हिंदी में काम करने पर बल दिया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भगवान बिरसा मुंडा और करोड़ों जनजातीय वीरों के सपनों को साकार करने के लिए राष्ट्र ‘पंच प्राण’ की ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस के माध्यम से देश की आदिवासी विरासत पर गर्व व्यक्त करना और आदिवासी समुदाय के विकास का संकल्प इसी ऊर्जा का हिस्सा है।”
स्कूलों में अटल टिंकरिंग प्रयोगशालाओं के लिए नीति आयोग के अटल इनोवेशन मिशन द्वारा देश भर के स्कूलों में आयोजित दो दिवसीय समारोहों की एक श्रृंखला में, नीति आयोग के सीईओ श्री परमेश्वरन अय्यर ने 15 नवम्बर को देश भर के एटीएल स्कूलों के छात्रों के साथ नीति आयोग परिसर में और साथ ही वर्चुअली बातचीत की।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश में 10,500 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की अनेक परियोजनाओं का शिलान्यास किया और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया।
प्रधानमंत्री की परिकल्पना के अनुरूप और अक्तूबर 2021 में शुरू किए गए ‘प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान (एनएमपी)’ के अंतर्गत सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय समेत 16 मंत्रालयों को शामिल कर देश में मल्टी मोड कनेक्टविटी में सुधार करने और देश भर में लास्ट माइल कनेक्टिविटी स्थापित करने का काम शुरू किया गया।
एक तरफ जहां रूस यूक्रेन युद्ध की कीमत पूरी दुनिया चुका रही है और अधिकतर देशों की अर्थव्यवस्था लड़खड़ा रही है, उन्हें काफी नुकसान हो रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ एक देश ऐसा भी है जिसे इस युद्ध से फायदा पहुंच रहा है और उसकी अर्थव्यवस्था ऊपर जा रही है.
कपिल मिश्रा ने राजधानी दिल्ली के बहुचर्चित छावला रेपकांड में दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से रिहा किये जाने पर निराशा जाहिर करते हुए न्यायिक प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़ा किया है।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मंगलवार को भारत के उपराष्ट्रपति के रूप में राज्य की अपनी पहली यात्रा पर हरियाणा पहुंचे।उन्होंने अपने दिन भर के दौरे की शुरुआत रोहतक के गढ़ी सांपला में सर छोटू राम के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर की।
न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ सोमवार को देश के 50वें प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) नियुक्त किये गए. केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रीजीजू ने यह जानकारी दी.
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.