Browsing: पीएम

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सोमवार को मध्य प्रदेश के भोपाल में नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी के भोपाल कैंपस का भूमिपूजन किया। श्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश पुलिस के आवासीय व प्रशासनिक भवनों का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सोमवार को भोपाल में मध्‍य क्षेत्रीय परिषद की 23वीं बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए जबकि उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री श्री योगी आदित्‍यनाथ और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल वर्चुअल माध्‍यम से बैठक में शामिल हुए।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ‘‘समानता, न्याय और आपसी सम्मान’’ के सिद्धांतों और कश्मीर मुद्दे के समाधान के आधार पर भारत के साथ शांतिपूर्ण संबंधों की इच्छा व्यक्त की है. पाकिस्तान प्रायोजित सीमा पार से आतंकवाद और कश्मीर मुद्दे को लेकर द्विपक्षीय संबंधों में तनाव के बीच शरीफ ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से दक्षिण एशिया में स्थायी शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए ‘‘सहायक भूमिका’’ निभाने का भी आग्रह किया.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल उत्सव को वीडियो संदेश के माध्यम से संबोधित किया। कार्यक्रम पणजी, गोवा में आयोजित किया गया। इस अवसर पर गोवा के मुख्यमंत्री श्री प्रमोद सावंत, केंद्रीय मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत भी उपस्थित थे। प्रधानमंत्री ने श्रीकृष्ण भक्तों को जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर बधाई दी।

गोवा में आयोजित ‘हर घर जल उत्सव’ कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करते हुए विपक्षी दलों ने शुक्रवार को राष्ट्र निर्माण के लिए दीर्घकालीन दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि जिन्हें देश की फिक्र नहीं होती, वो बस बड़ी-बड़ी बातें ही करते हैं, वे जल सुरक्षा के बड़े विजन के साथ काम नहीं कर सकते.

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज 78वीं जयंती है. इस मौके पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी , प्रियंका गांधी ने वीर भूमि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. राहुल-प्रियंका के साथ रॉबर्ट वाड्रा , सांसद केसी वेणुगोपाल और एलओपी मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद थे. इस मौके पर राहुल गांधी अपने पिता को याद करते भावुक नजर आए.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से तमिलनाडु के मुख्यमंत्री श्री एम के स्टालिन ने मुलाकात की।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुजरात के सूरत में 150 बेड के पीपी माणीया कैंसर, हार्ट इंस्टिट्यूट एवं ट्रॉमा सेंटर व मॉम्स आई.वी.ऍफ़. सेंटर का उद्घाटन किया।

15 अगस्त के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले से एक ऐसी बात को देश के सामने उठाया है. जो हर देशवासी के मन में काटों की तरह अटकी हुई थी. पीएम मोदी ने कहा कि मेरे भीतर एक दर्द है और उस दर्द को मैं देश के सामने कहना चाहता हूँ. दरअसल बीते सालों में देश के अंदर महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों में बढ़ोतरी हुई थी. बलात्कार, महिला उत्पीड़न और घरेलू हिंसा की घटनाएं काफी ज्यादा मात्रा में दर्ज की जा रही है.

केन्‍द्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग और आयुष मंत्री, श्री सर्बानंद सोनोवाल ने रविवार को चेन्नई बंदरगाह पर बुनियादी ढांचे की क्षमता को बढ़ावा देने के लिए प्रमुख पहलों की शुरुआत की। केन्‍द्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग राज्‍य मंत्री श्रीपद नाइक के साथ केन्‍द्रीय मंत्री ने व्यापार और व्‍यवसाय को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने की किफायत के लिए बंदरगाह पर कंटेनर स्कैनर के माध्यम से एक नई ड्राइव का उद्घाटन किया।