Browsing: पीएम

आज पूरा देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा हैं. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौवीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया . इस दौरान 21 तोपों की सलामी भी दी गई. अब वह देश को संबोधित कर रहें हैं. लाल किले के आसपास भी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. इससे पहले पीएम मोदी ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं.

दुनिया भर में युद्ध रोकने के लिए मेक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुएल लोपेज ओब्रेडोर  ने एक आयोग बनाने के लिए प्रस्ताव रखा है। विश्व शांति व समझौते को बढ़ावा देने के लिए बनाया जाने वाला यह आयोग 5 साल के लिए एक शांति समझौता करेगा। ओब्रेडोर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पोप फ्रांसिस और UN चीफ एंटोनियो गुटेरेस अगले 5 सालों तक वैश्विक शांति का खाका पेश करें। इन तीनों की अगुवाई में एक समिति बनाई जाए।”

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने नई दिल्ली में राष्ट्रमंडल खेल (सीडब्ल्यूजी) 2022 के भारतीय दल का अभिवादन किया। इस कार्यक्रम में एथलीटों और उनके प्रशिक्षकों दोनों ने भाग लिया। इस अवसर पर केंद्रीय युवा कार्य एवं खेल और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और युवा कार्य और खेल राज्य मंत्री श्री निसिथ प्रामाणिक भी उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पूरे देश से हर घर तिरंगा अभियान के लिए लोगों के उत्साह के उदाहरणों को साझा किया।
पीएम मोदी ने ट्वीट किया, “अलौकिक दृश्य! देश के पानी, जमीन और आसमान में लहराता तिरंगा देख हर भारतीय खुश है।

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ने के दो दिन बाद भी उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राजू श्रीवास्तव की पत्नी शिखा को फोन कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और सहयोग की पेशकश की.

नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज यानी गुरुवार 11 अगस्त को देश के 14वें उपराष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली. शपथग्रहण से पहले उन्होंने सुबह राजघाट स्थित महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्प अर्पित किए और राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें दोपहर करीब 12.30 बजे पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री एवं पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार),  प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने जलवायु संरक्षण के लिए भारत की कार्ययोजना को साझा किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वैश्विक स्तर पर इस मुद्दे का समाधान निकालने में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैंI

विश्व जैव ईंधन दिवस के अवसर पर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हरियाणा के पानीपत में दूसरी पीढ़ी (2जी) इथेनॉल संयंत्र को राष्ट्र को समर्पित किया। इस अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय, केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर, श्री हरदीप सिंह पुरी, श्री रामेश्वर तेली भी उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर से फ्री के रेवड़ी कल्चर पर तगड़ा हमला बोला. पीएम मोदी ने कहा कि कोई भी आ सकता है और मुफ्त पेट्रोल-डीजल देने की घोषणा कर सकता है अगर उनकी राजनीति स्वकेंद्रित है. ऐसे लोग हमारे बच्चों से अधिकार छीन सकते हैं और देश को आत्मनिर्भर बनने से रोक सकते हैं.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन सभी लोगों को याद किया है, जिन्होंने बापू के नेतृत्व में भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लिया था और हमारे स्वतंत्रता संग्राम को मजबूती दी थी।