Browsing: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने के लिए आज तोक्यो पहुंचे. मोदी के अलावा विश्व के कई नेता आज यानी मंगलवार को जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में हिस्सा लेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नवरात्रि के पहले दिन लोगों को शुभकामनाएं दीं व उनके सुख, सौभाग्य और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में ऐलान किया कि चंडीगढ़ हवाईअड्डे का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा जाएगा. उन्होंने कहा कि चीतों की वापसी से 1.3 अरब भारतीय गौरवान्वित महसूस कर रहे, चीतों की निगरानी एक कार्यबल करेगा, इसके बाद यह तय किया जाएगा कि लोग कब से उन्हें देख सकते हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम भग‍तसिंह के नाम पर रखने का फैसला किया गया है। इस अवसर पर पीएम मोदी ने बताया कि लोग कब चीतों को देख सकेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि चीतों की बात करने लिए बहुत सारे मैसेज आए हैं।

भारतीय जनता पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात में प्रधानमंत्री द्वारा उठाए गए विभिन्‍न प्रेरणादायक मुद्दों ने देशवासियों की मानसिकता को बदलने में सहायता की है।

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की कृषि अवसंरचना कोष (AIF) योजना और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय की प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) एवं प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना (PMKSY) के बीच अभिसरण (कन्वर्जेंस) मॉड्यूल का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और पशुपति कुमार पारस ने आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत किया। इस अवसर पर श्री तोमर ने कहा कि इस तरह की पहल के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जनकल्याण के लिए सामूहिक रूप से सरकार का संचालन करने की सोच साकार हो रही है,

केन्द्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग (एमओपीएसडब्ल्यू) तथा आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सोमवार को असम में डिब्रूगढ़ के निकट बोगीबील क्षेत्र के विकास हेतु विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इस संबंध में केन्द्रीय मंत्री द्वारा बोगीबील और गुइजान में दो फ्लोटिंग जेट्टी के निर्माण की आधारशिला रखी गई। सोनोवाल ने बोगीबील रिवरफ्रंट पैसेंजर जेट्टी का भी उद्घाटन किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्रीमद् पंचखण्ड पीठाधीश्वर आचार्य धर्मेंद्र के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने निवास पर एक सिख प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को विज्ञान भवन में राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स नीति (एनएलपी) का शुभारंभ किया।