Browsing: प्रधानमंत्री

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 72वें जन्मदिन की बधाई देते हुए शनिवार को कहा कि उनके जन्मदिन पर बेरोजगारी दिवस मनाया जा रहा है इसलिए उन्हें युवाओं को रोजगार देने के लिए पिटारा खोलकर अगले दो वर्ष में देश के युवकों को बड़े स्तर पर रोजगार देना चाहिए।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि अमृत काल के दौरान कौशल और कर्तव्य की भावना राष्ट्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।

आज से उज्बेकिस्तान में दो दिवसीय शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन, यानी SCO की बैठक शुरू हो रही है। इसमें शामिल होने के लिए PM नरेंद्र मोदी गुरुवार रात 9 बजकर 46 मिनट पर समरकंद पहुंच गए।। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव ने निमंत्रण दिया था।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मलेशिया के पूर्व कैबिनेट मंत्री और प्रवासी भारतीय सम्मान से सम्मानित मलेशिया के पहले व्यक्ति तुन डॉ. एस. सैमी वेल्लू के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

फ्रांस की विदेश एवं यूरोपीय मामलों की मंत्री सुश्री कैथरीन कोलोना, जो 13-15 सितंबर, 2022 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं, ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। द्विपक्षीय एवं आपसी हित के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के अलावा, फ्रांस की मंत्री ने प्रधानमंत्री को राष्ट्रपति मैक्रों का मित्रता एवं सहयोग का संदेश दिया।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बुद्धवार को नई दिल्‍ली में भूटान के राजा महामहिम जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक से मुलाकात की। दोनों गणमान्य व्यक्तियों ने घनिष्ठ और अद्वितीय भारत-भूटान मित्रता को और मजबूत करने के लिए विभिन्न विचारों पर चर्चा की। श्री मोदी ने भारत और भूटान के बीच संबंधों को स्वरुप देने में ड्रुक ग्यालपोस द्वारा क्रमिक रूप से प्रदान किए गए मार्गदर्शक दृष्टिकोण की भी सराहना की है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अहमदाबाद में ‘केंद्र-राज्य विज्ञान सम्मेलन’ का उद्घाटन किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर के साथ टेलीफोन पर बातचीत की।

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज वर्चुअल रूप में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान लांच किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान को उच्च प्राथमिकता देना तथा इस अभियान को जन-आंदोलन बनाना सभी नागरिकों का कर्तव्य है, क्योंकि टीबी हमारे देश में अन्य सभी संक्रामक बीमारियों से सबसे अधिक मृत्यु का कारण है।