Browsing: भारतीय

आस्थावान हिंदू ऋषि सुनक के ब्रितानी प्रधानमंत्री बनने पर भारत में बहुत बड़े वर्ग की खुशी स्वाभाविक है। परंतु इस घटनाक्रम से देश का एक समूह, जिसमें वामपंथी, मुस्लिम जनप्रतिनिधि के साथ कांग्रेस रूपी कई स्वघोषित सेकुलर दल शामिल है— वे सभी एकाएक हीन-भावना से ग्रस्त हो गए और भारत को ब्रिटेन से बहुलतावाद-पंथनिरपेक्षता आदि सीखने का सुझाव देने लगे।

भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) ने दिनांक 25 अक्टूबर 2022 को भारत-बांग्लादेश अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) के पास सागर द्वीप से 20 बांग्लादेशी मछुआरों को बचाया । एक त्वरित समन्वित खोजबीन और बचाव (सर्च एंड रेस्क्यू) ऑपरेशन में आईसीजी ने उनकी जान बचाई ।

संसाधनों के व्‍यापक प्रबंधन के जरिए अतिप्राचीन तटीय और समुद्री पारिस्थितिकीय तंत्र के रक्षण और संरक्षण की भारत की प्रतिबद्धता की एक बार फिर से सराहना करते हुए लक्षद्वीप स्थि‍त उसके दो नए समुद्र तटों – मिनिकॉय थुंडी तट और कदमत तट को वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त और प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय इको-लेबल “ब्लू फ्लैग” प्रदान किया गया है।

हाल ही में 21 सितंबर से 24 सितंबर 2022 तक श्रीमंता शंकरदेव कलाक्षेत्र गोहाटी में प्रज्ञा प्रवाह द्वारा तीसरे लोकमंथन का आयोजन किया गया। प्रस्तुत है लोकमंथन की उल्लेखनीय गतिविधियों पर सारपूर्ण श्रृंखलाबद्ध प्रस्तुति

हाल ही में 21 सितंबर से 24 सितंबर 2022 तक श्रीमंता शंकरदेव कलाक्षेत्र गोहाटी में प्रज्ञा प्रवाह द्वारा तीसरे लोकमंथन का आयोजन किया गया। इस दौरान बहुत महत्वपूर्ण सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की गई। प्रस्तुत है लोकमंथन की उल्लेखनीय गतिविधियों पर सारपूर्ण श्रृंखलाबद्ध प्रस्तुति

भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) के प्रमुख खंड इंडियन पैनोरमा के लिए आज 25 फीचर फिल्मों और 20 नॉन-फीचर फिल्मों के चयन की घोषणा की गई है। चुनी गई इन फिल्मों को 20 से 28 नवंबर, 2022 तक गोवा में आयोजित होने वाले 53वें इफ्फी महोत्सव में प्रदर्शित किया जाएगा।

क्रेडाई के पूर्व अध्यक्ष तथा सैवी ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष श्री जक्षय शाह को 21 अक्टूबर, 2022 से तीन वर्षों की अवधि के लिए भारतीय गुणवत्ता परिषद (क्यूसीआई) के नए अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। वर्तमान अध्यक्ष मैकन्से इंडिया के पूर्व प्रमुख श्री आदिल जैनुलभाई, जिन्होंने 2014 से 2022 तक आठ वर्षों की अवधि के लिए तीन कार्यकालों के माध्यम से क्यूसीआई के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया, का स्थान लेंगे।

भारतीय सेना ने अग्निवीरों को नामांकन कराने पर बैंकिंग सुविधाएं प्रदान करने के लिए 11 बैंकों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इनमें भारतीय स्‍टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, आईडीबीआई बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, यस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट और बंधन बैंक शामिल हैं।

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय स्टार्ट-अप्‍स जल्द ही अंतरिक्ष उपग्रहों के साथ उपग्रह तारामंडल लॉन्च करेंगे और अपने नए रॉकेट का परीक्षण करेंगे।

भारत के दिए 159 रन के लक्ष्य के जवाब में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया इलेवन 145 रन ही ना सकी और टीम इंडिया ने 13 रन से अभ्यास मैच जीता. टीम इंडिया के लिए अर्शदीप ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए जबकि भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल को 2-2 सफलताएं मिली.