Browsing: भारतीय

केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने 11 अक्टूबर से शुरू हो रहे अंडर 17 फीफा महिला विश्व कप में भाग लेने को तैयार भारतीय महिला अंडर 17 फुटबॉल टीम को समर्थन दिखलाने के लिए #KickOffTheDream अभियान शुरू किया है। ये पहली बार है जब भारत इस आयोजन की मेजबानी कर रहा है।

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि फुटवियर क्षेत्र में भारत के लिए असीम संभावनाएं उपलब्ध हैं और निकट भविष्य में देश का उत्पादन और निर्यात 10 गुना तक बढ़ सकता है। श्री गोयल ने आज ‘मीट एट आगरा लेदर, फुटवियर कंपोनेंट्स एंड टेक्नोलॉजी फेयर’ कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए यह बात कही।

एक नए तकनीकी युग की शुरुआत करते हुए, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 1 अक्टूबर को सुबह 10 बजे नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 5जी सेवाओं का शुभारंभ करेंगे। 5G तकनीक से निर्बाध कवरेज, उच्च डेटा दर, कम विलंबता और अत्यधिक विश्वसनीय संचार सुविधाऐं प्राप्त की जा सकेंगी।

‘सिख ऑफ अमेरिका’ संगठन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भारत की जेलों में 30 साल से अधिक समय से बंद सभी सिखों की रिहाई का आग्रह किया है। मोदी को लिखे एक पत्र में ‘सिख ऑफ अमेरिका’ ने प्रधानमंत्री से इस मामले पर एक समिति का गठन करने और यह पता लगाने का आग्रह भी किया कि ऐसे कितने सिख जेलों में बंद हैं।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने स्मृति मंधाना (91), हरमनप्रीत कौर (74 नाबाद) और यस्तिका भाटिया (50) के अर्द्धशतकों की बदौलत इंग्लैंड को पहले एकदिवसीय मैच में रविवार को सात विकेट से हराया।

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग, उपभोक्ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा वस्त्र मंत्री श्री पीयूष गोयल ने कहा है कि अमेरिका में प्रवासी भारतीय ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ (पूरा विश्व एक परिवार है) दर्शन के सच्चे दूत हैं। उन्होंने अमेरिका में भारतीय समुदाय के अभूतपूर्व मूल्य निर्माण तथा इसे साझेदारी, नई तकनीकों और नए विचारों के माध्यम से योगदान और समर्थन के जरिये भारत को वापस देने के लिए सराहना की। उन्होंने सैन फ्रांसिस्को में सामुदायिक स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही।

पूर्वी एशियाई देशों के साथ सामरिक साझेदारी को बढ़ावा देते हुए रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह 05 से 07 सितंबर, 2022 तक मंगोलिया की आधिकारिक यात्रा करेंगे। रक्षा मंत्री की आगामी यात्रा मंगोलिया की किसी भारतीय रक्षा मंत्री की अब तक की प्रथम यात्रा होगी और यह  दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग और सामरिक साझेदारी को मजबूत बनाएगी।

देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कोच्चि में कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में भारत के पहले स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत को भारतीय नौसेना को सौंपा, अब इसके साथ ही समंदर में भी भारत अपनी धाक को मजबूत करेगा। पीएम मोदी ने आईएनएस विक्रांत को समुद्र में उतारने से पहले भारत की विरासत के अनुरूप नए नौसेना पताका (निशान) का भी अनावरण किया।

एशियाई वॉलीबॉल चैम्पियनशिप में हाल ही में रजत पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष वॉलीबॉल अंडर -20 टीम ने बुधवार को यहां उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की।

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय (एमवाईएएस) 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर, देश भर के 26 स्कूलों में ‘चैंपियन से मिलिए’ पहल का आयोजन करेगा।