Browsing: भारत
भारत ने दूसरे टी-ट्वेंटी क्रिकेट मैच में ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में एक-एक से बराबरी हासिल कर ली है। नागपुर में कल भारत ने 91 रन का लक्ष्य चार गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार 46 रन की पारी खेली। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित आठ ओवर में पांच विकेट पर 90 रन बनाए। मैथ्यू वेड ने 43 और कप्तान ऐरॉन फिंच ने 31 रन का योगदान दिया।
cable.co.uk की रिपोर्ट के मुताबिक विश्व के पॉंच सबसे सस्ते मोबाइल डेटा प्रदान करने वाले देशों की बात करें तो 1GB डेटा का औसत मूल्य में इजराइल 0.04 डॉलर के साथ नंबर एक पर है इसके बाद इटली 0.12 डॉलर, सन मेरीनो 0.14 डॉलर, फिजी 0.15 डॉलर और भारत 0.17 डॉलर के साथ 2022 की लिस्ट में पांचवें नंबर पर है.
गृहमंत्री अमित शाह आज बिहार के किशनगंज में सीमा सुरक्षा बल, सशस्त्र सीमा बल और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के महानिदेशकों के साथ सीमा सुरक्षा के मुद्दे पर समीक्षा बैठक करेंगे। सीमा सुरक्षा बल – बी एस एफ के शिविर में होने वाली इस बैठक में सीमावर्ती क्षेत्रों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।
कृषि के क्षेत्र में भारत और उरुग्वे के बीच सहयोग की संभावना तलाशने के लिए आज नई दिल्ली में दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल की बैठक हुई। उरुग्वे की तरफ से कृषि मंत्रालय के श्री मारकोस मार्टिनेज और राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान संस्थान, उरुग्वे के जीनबैंक मैनेजर फेडेरिको कोंडोन जबकि कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव अश्वनी कुमार के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल में डॉ. आर. सी. अग्रवाल, डीडीजी (शिक्षा), आईसीएआर, डॉ. अशोक कुमार, निदेशक एनबीपीजीआर और डॉ. सुनील अर्चक, प्रधान वैज्ञानिक, एनबीपीजीआर शामिल थे।
आईएचसीआई ने सभी के लिए स्वास्थ्य और कल्याण सुनिश्चित करने को लेकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मिशन को मजबूत किया है: डॉ. मनसुख मांडविया
“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड’ के विजन के अनुरूप रसायन और पेट्रो रसायन क्षेत्र भारत को वैश्विक विनिर्माण केंद्र में बदल सकता है”। यह बात आज केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने रसायन और पेट्रो रसायन सलाहकार मंच की तीसरी बैठक में कही। इस अवसर पर रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री श्री भगवंत खुबा भी उपस्थित थे।
केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि पादप आनुवंशिक उपाय प्रजनन चुनौतियों के समाधान का स्रोत हैं। प्राकृतिक वास नष्ट होने और जलवायु परिवर्तन के कारण पादप आनुवंशिक उपाय भी असुरक्षित हैं। इनका संरक्षण ” मानवता की साझा जिम्मेदारी है”। हमें इन्हें बचाकर रखने और इनका स्थायी उपयोग करने के लिए सभी आधुनिक तकनीकों के साथ-साथ पारंपरिक ज्ञान को संरक्षित करने और स्थायी रूप से उपयोग करने के लिए उपयोग करना चाहिए।
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि ग्लोबल क्लीन एनर्जी एक्शन फोरम की बैठक भारत को विश्व के सामने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का दृष्टिकोण प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करेगी।
“रक्तदान एक नेक काम है और सेवा तथा सहयोग की हमारी समृद्ध संस्कृति और परम्परा को देखते हुए, मैं सभी नागरिकों से आग्रह और अपील करता हूं कि वे देशव्यापी बहुत बड़े स्वैच्छिक रक्तदान अभियान- रक्तदान अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में आगे आएं और रक्तदान करें। रक्तदान न केवल राष्ट्रीय आवश्यकता को पूरा करता है बल्कि समाज और मानवता के लिए एक महान सेवा भी है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कराहल, श्योपुर, मध्य प्रदेश में आयोजित स्वयं सहायता समूह सम्मेलन में भाग लिया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत कमजोर जनजातीय समूहों के लिए चार विशेष कौशल केन्द्रों का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को बैंक ऋण स्वीकृति पत्र और जल जीवन मिशन के तहत किट भी सौंपे।
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.