Browsing: भारत

उज्बेकिस्तान के समरकंद में शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन का शु्क्रवार को अंतिम दिन है. इस शिखर सम्मेलन में भारत, चीन, पाकिस्तान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान ने हिस्सा लिया है. अगले साल 2023 में एससीओ शिखर सम्मेलन का मेजबानी भारत करेगा.

रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने ‘हाइड्रोजन पावर्ड ट्रेन’ को लेकर बड़ी देश में जानकारी दी है. उन्होंने बताया है कि देश में साल 2023 तक हाइड्रोजन पावर्ड ट्रेन बनकर तैयार हो जाएगी. रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में एक कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे तभी उन्होंने इस बारे में जानकारी दी. इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि भारत के दूरदराज इलाकों को कनेक्ट करने के लिए रेलवे पूरी तरह से प्रयास रद्द है.

केंद्रीय दूरसंचार मंत्री एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि भारत हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेनें विकसित कर रहा है और वे 2023 में तैयार हो जाएंगी. भुवनेश्वर में SOA विश्वविद्यालय में बोलते हुए, केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि भारतीय रेलवे अपनी गति शक्ति टर्मिनल नीति के माध्यम से देश के दूरस्थ और असंबद्ध क्षेत्रों को रेलवे नेटवर्क से जोड़ने का प्रयास कर रहा है और इस नीति के तहत तेजी से काम चल रहा है.

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गुरूवार को मुंबई में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के सहयोग से भारत सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय (एमओपीएंडएनजी) के तत्वावधान में उच्च प्रौद्योगिकी केंद्र (सीएचटी) द्वारा आयोजित 25वीं ऊर्जा प्रौद्योगिकी बैठक को संबोधित किया।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक महीने में दूसरी बार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत के लिए स्थायी सीट का दावा पेश किया है। सऊदी अरब की यात्रा के दौरान जयशंकर ने कहा कि सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट हासिल करने का भारतीय दावा काफी मजबूत है, ताकि वैश्विक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिहाज से इस परिषद को प्रभावी रूप से सक्षम बनाया जा सके और अहम बात यह है कि इसके जरिए इसे और प्रासंगिक बनाया जा सके।

केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और केंद्रीय विद्युत व नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर. के. सिंह की मौजूदगी में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के खेल विभाग के राष्ट्रीय खेल विकास कोष (एनएसडीएफ) ने भारत में खेलों के विकास के लिए बुधवार को नई दिल्ली में सार्वजनिक क्षेत्र के दो उपक्रमों (पीएसयू), एनटीपीसी (नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन) फाउंडेशन और आरईसी (ग्रामीण विद्युतीकरण निगम) फाउंडेशन के साथ एक ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि देश के छोटे किसानों को आगे बढ़ाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। इस दिशा में कई महत्वपूर्ण योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है, ताकि खेती-किसानी की चुनौतियों को कम किया जा सके और किसानों की आमदनी को बढ़ाया जा सके। इसके साथ ही, भारत कृषि क्षेत्र में दुनिया में नंबर वन बनने की यात्रा पर चल रहा है।

फ्रांस की विदेश एवं यूरोपीय मामलों की मंत्री सुश्री कैथरीन कोलोना, जो 13-15 सितंबर, 2022 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं, ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। द्विपक्षीय एवं आपसी हित के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के अलावा, फ्रांस की मंत्री ने प्रधानमंत्री को राष्ट्रपति मैक्रों का मित्रता एवं सहयोग का संदेश दिया।

प्रकाश चंद को मंगलवार को इरिट्रिया में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया।

2004 से आईएफएस अधिकारी चंद, इंडोनेशिया के बाली में भारत के महावाणिज्य दूत हैं।