Browsing: मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विजयदशमी के अवसर पर हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में 1470 की लागत से बने एम्स (AIIMS) का उद्घाटन किया. राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी इस अवसर पर मौजूद थे. इस एम्स के उद्घाटन साथ ही उम्मीद की जानी चाहिए कि अब हिमाचल के लोगों को बीमारियों के दशानन से मुक्ति मिलेगी और विजयदशमी के अवसर राज्य की जनता को समर्पित यह अस्पताल राज्य के लोगों को बीमारियों पर विजय पाने में मदद करेगा.

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने 2 अक्टूबर को विशेष स्वच्छता अभियान 2.0 की शुरुआत की है, जिसमें प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी कार्यालय), सरदार पटेल भवन,नई दिल्ली में अनुपयोगी हो चुकी सभी प्रकार की सामग्री (स्क्रैप) के निपटान और सरकार में रुके हुए कार्यों (पेंडेंसी) को को कम करने सहित स्वच्छता पर ध्यान दिया गया।

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग तथा आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने 2 अक्टूबर को गुवाहाटी में गांधी जयंती के अवसर पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक नए तकनीकी युग की शुरुआत करते हुए, आज नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 5जी सेवाओं का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री ने छठी इंडिया मोबाइल कांग्रेस का भी उद्घाटन किया और इस अवसर पर आईएमसी प्रदर्शनी भी आयोजित की गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को उनके 77वें जन्मदिन पर शनिवार को बधाई दी और कहा कि उनकी शासन कला तथा नेतृत्व के लिए उनका काफी सम्मान किया जाता है।
कोविंद 2017 से 2022 के बीच भारत के राष्ट्रपति रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एम्बुलेंस को रास्ता देने के लिए अपना काफिला रुकवाया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जानकारी के मुताबिक दो दिवसीय गुजरात दौरे के अंतिम दिन पीएम मोदी ने अहमदाबाद से गांधीनगर लौटते समय एम्बुलेंस को रास्ता देने के लिए अपने काफिले को रुकवाया.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवरात्रि के पांचवे दिन सभी श्रद्धालुओं के लिए मां स्कंदमाता के आशीर्वाद की कामना की और देवी की स्तुति को भी साझा किया।

एक नए तकनीकी युग की शुरुआत करते हुए, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 1 अक्टूबर को सुबह 10 बजे नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 5जी सेवाओं का शुभारंभ करेंगे। 5G तकनीक से निर्बाध कवरेज, उच्च डेटा दर, कम विलंबता और अत्यधिक विश्वसनीय संचार सुविधाऐं प्राप्त की जा सकेंगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर और मुंबई के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को शुक्रवार को हरी झंडी दिखायी। मोदी ने सुबह करीब साढ़े 10.30 बजे गांधीनगर रेलवे स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी दिखायी। इसके बाद ट्रेन में सवार होकर उन्होंने गांधीनगर से अहमदाबाद के कालूपुर स्टेशन तक यात्रा भी की। एक अधिकारी ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन महाराष्ट्र और गुजरात की राजधानियों को जोड़ती है।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने गुरूवार को बाली और भारतीय मैत्री संघ (बीआईएफए) के बैनर तले इंडोनेशिया के बाली में भारतीय प्रवासियों के साथ बातचीत की। बिफा की नीता मल्होत्रा ​​ने कृषि मंत्री को बधाई दी और बहुत व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद उनसे मिलने के लिए आभार व्यक्त किया।