Browsing: मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी गुरूवार की रात में अहमदाबाद के जीएमडीसी मैदान में आयोजित नवरात्रि उत्सव समारोह में शामिल हुए।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 29 और 30 सितंबर को गुजरात के दौरे पर जाएंगे। प्रधानमंत्री 29 सितंबर को सुबह करीब 11 बजे सूरत में 3400 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री भावनगर जाएंगे। वहां दोपहर करीब 2 बजे वे 5200 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज वीडियो संदेश के माध्यम से अयोध्या में लता मंगेशकर चौक के उद्घाटन के अवसर पर सभा को संबोधित किया।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को गुजरात की राजधानी गांधीनगर में गुजरात टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के नए कैंपस का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र पटेल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को सेवा पखवाड़ा के दौरान आयोजित एक कार्यक्रम में मदर टेरेसा क्रिसेंट, नई दिल्ली के पास सरदार पटेल कैंप में मलिन बस्ती (झुग्गी-झोंपड़ियों) में रहने वाली महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित कीं ।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने लोगों से नमो ऐप पर उपलब्ध 25 सितंबर 2022 के ‘मन की बात’ कार्यक्रम पर आधारित प्रश्नोत्तरी में भाग लेने का आग्रह किया है। मोदी ने यह भी कहा कि इस महीने के मन की बात में, वन्य जीवन से लेकर पर्यावरण और संस्कृति से लेकर भारत के समृद्ध इतिहास तक के विषयों को शामिल किया गया था।

दिवंगत महान गायिका लता मंगेशकर का 28 सितंबर जन्मदिन होता है. आज वो हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी आवाज़ हमेशा दिल के कोने में मिठास भरती है. इस दिन को खास बनाने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने दिग्गज गायिका को भावभीनी श्रद्धांजलि दी और घोषणा की कि बुधवार को अयोध्या में एक विशेष चौक का नाम लता मंगेशकर के नाम पर रखा जाएगा.पीएम मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर एक ट्वीट साझा किया.

‘सिख ऑफ अमेरिका’ संगठन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भारत की जेलों में 30 साल से अधिक समय से बंद सभी सिखों की रिहाई का आग्रह किया है। मोदी को लिखे एक पत्र में ‘सिख ऑफ अमेरिका’ ने प्रधानमंत्री से इस मामले पर एक समिति का गठन करने और यह पता लगाने का आग्रह भी किया कि ऐसे कितने सिख जेलों में बंद हैं।