Browsing: योगी

यूपी के प्रयागराज के धूमनगंज थाना अंतर्गत अबु बकरपुर की रहने वाली नकुश फातमा के निकाह से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उसे एक बड़ा .तोहफा’ दिया है. नकुश के ट्वीट पर मुख्यमंत्री ने पिछले 15 साल से खराब सड़क बनवा दी, जिससे बारातियों को आने में कोई असुविधा ना हो.

गोरखपुर जिले में सोमवार को चंपा देवी पार्क में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में विवाह के बंधन में जोड़े बंध रहे हैं। 1192 जोड़ों को आशीर्वाद देने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ सभी तबके को मिल रहा है।

कुछ ही दिनों बाद गुजरात चुनाव होने वालें है ऐसे में सभी पार्टी जमकर तैयारी में लगी है। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भी गुजरात में प्रचार के लिए पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को आतंकवाद का सच्चा हितैषी बता दिया।

उत्तर प्रदेश में जबसे सीएम योगी आदित्यनाथ ने कुर्सी संभाला है तबसे सूबे में बदमाशों पर लगाम लगाना शुरू कर दिया है। ‘अपराधियों पर शिकंजा कसने और उन पर लगाम लगाने’ के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस की बार-बार सराहना की जा रही है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने महामारी के दौरान कोविड -19 अस्पतालों की तर्ज पर प्रत्येक जिले में एक डेंगू अस्पताल बनाकर राज्य में डेंगू से निपटने के प्रयासों को तेज कर दिया है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को डेंगू अस्पताल बनाने का निर्देश दिया.

भाजपा सांसद वरुण गांधी ने एक बार फिर से अपनी ही सरकार को सवालों के घेरे में लिया है. वरुण गांधी ने शनिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती का चार साल तक इंतजार करने के बाद लाखों युवाओं की उम्र भर्ती के लिए निर्धारित आयु से अधिक हो गई है.

उत्तर प्रदेश के पुलिसकर्मियों को अब हर महीने 500 रुपये का मोटरसाइकिल भत्ता मिलेगा. मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने पुलिसकर्मियों को मोटरसाइकिल भत्ता दिये जाने की घोषणा की. शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन (लखनऊ) में ‘पुलिस स्‍मृति दिवस परेड’ को संबोधित करते हुए मुख्‍यमंत्री योगी ने कहा, ‘सरकार की ओर से पुलिसकर्मियों को दिये जाने वाले 200 रुपये मासिक मोटरसाइकिल भत्ते को बढ़ाकर 500 रुपये किये जाने की घोषणा करता हूं.’

देशभर में इलेक्ट्रिक व्हीकल को बढ़ावा देने के लिए सरकार अलग-अलग लेवल पर कोशिश कर रही है. अब उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने भी इसके लिए एक नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति-2022 को मंजूरी दे दी है. इस पॉलिसी को सरकार ने 3D बनाया है, यहां 3D से मतलब इस पॉलिसी से 3 अलग-अलग लक्ष्यों को प्राप्त करना है.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चार दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे हैं. गोरखनाथ मंदिर में उन्होंने मंगलवार को नवरात्रि और बुधवार को विजयदशमी बड़ी धूमधाम से मनाई. वहीं गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में जनता दरबार लगाया. मौके पर मौजूद अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि हर किसी के साथ न्याय होना चाहिए.

उत्तर प्रदेश में बाघ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए मंत्रिमंडल ने बुंदेलखंड में बाघ अभयारण्य बनाने को मंगलवार को मंजूरी दे दी।