Browsing: योगी
उत्तर प्रदेश विधानमंडल सत्र के दूसरे दिन हंगामे के साथ शुरू हुई कार्यवाही के बाद सत्तारूढ़ और विपक्ष के बीच सवाल जवाब हुए. सदन के नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सवाल उठाए जिसका जवाब नेता सदन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया. हालांकि, नेता प्रतिपक्ष अखिलेश नेता सदन मुख्यमंत्री योगी के जवाब से संतुष्ट नहीं हुए और सदन से वॉकआउट कर लिया.
बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा शुक्रवार को लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विगत पांच वर्ष से पोषण माह कार्यक्रम सफलतापूर्वक मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2018 में इसकी शुरुआत की थी।
भारत को पीएम मोदी के आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को प्राप्त करना है तो इसकी नींव को आत्मनिर्भर बनाना होगा। भारत की आत्मा गांवों में निवास करती है। गांव आत्मनिर्भर होगा तो बापू के सपने को साकार करने में मदद मिलेगी। उन्होंने ग्राम स्वराज की परिकल्पना की थी, जो आत्मनिर्भर गांव की ही की थी।
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बीते पांच सालों में जैसे माफिया राज का खात्मा कर प्रदेश को दंगामुक्त बनाया गया है. अब उसी तरह भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम शुरू होगी. भ्रष्टाचारी कोई भी हो, जीरो टॉलरेंस के साथ उसकी सात पीढ़ियों की इकट्ठा की गई संपत्ति का अधिग्रहण किया जाएगा और उसका उपयोग गरीबों के हित में होगा. मुख्यमंत्री योगी वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जनता से मुखातिब थे.
मंगलवार की सुबह गोला विधायक अरविंद गिरि का हार्ट अटैक से आकस्मिक निधन हो गया है। वह सुबह पांच बजे अपने निवास से लखनऊ में पार्टी की बैठक में शामिल होने जा रहे थे। पार्टी के कद्दावर नेता एवं विधायक अरविंद गिरी के निधन से पूरे जिले में शोक की लहर है। विधायक के मोहल्ला तीर्थ शिव मंदिर के निकट आवास और फार्म हाउस पर शुभचिंतकों का ताता लगा है।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के मुख्यालय के सामने स्थित कुछ अस्थाई अवैध दुकानों को नगर निगम की टीम ने बुधवार को बुलडोजर चलाकर ढहा दिया. ढहाई गई दुकानें सपा के राज्य मुख्यालय के सामने स्थित थीं. इनमें से ज्यादातर दुकानों पर सपा के बैनर, पोस्टर और प्रचार सामग्री आदि बेची जाती थी.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि राज्य की कानून व्यवस्था अब देश के बाकी हिस्सों के लिए एक “मॉडल” बन गई है।144 पुलिस विभाग आवासीय और गैर आवासीय भवनों के उद्घाटन के बाद सीएम ने कहा कि पांच साल पहले उत्तर प्रदेश की छवि ‘बीमारू’ राज्य की थी, जो अब बदल गई है। बीमारू बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के नामों के पहले अक्षरों से बना एक संक्षिप्त शब्द है, और यह हिंदी शब्द ‘बीमार’ से लिया गया है, जिसका अर्थ है बीमार।’
योगी आदित्यनाथ की सरकार ने जेल में आमूल चूल बदलाव के कई प्रस्ताव केबिनेट में पारित किए हैं। जिनसे जेल में दशकों से चल रहे ब्रितानी कानूनों की विदाई हो जाएगी।योगी आदित्यनाथ कैबिनेट ने प्रदेश में नए जेल मैनुअल को मंजूरी दे दी है। 16 प्रस्तावों को हरी झंडी देने के क्रम में मंत्रिमंडल ने ब्रटिश काल के जेल मैनुअल को बदलकर नए जेल मैनुअल को मंजूरी दे दी है।
समग्र समाचार सेवा लखनऊ, 27जुलाई। सीएम योगी की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश की कैबिनेट बैठक हुई जिसमें कुल नौ प्रस्तावों को मंजूरी दी गई. मंगलवार को…
समग्र समाचार सेवा मेरठ, 21जुलाई। योगी सरकार में जल शक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने ऐसे ही इस्तीफा नहीं दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफे के पीछे बहुत…