Browsing: राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज 29 सितंबर 2022 को अरूणाचल प्रदेश की दिवांग घाटी के अनिनि गांव में तीसरी कॉर्प के अग्रिम इलाकों का दौरा किया। उन्होंने वास्तविक नियंत्रण रेखा के नजदीक के क्षेत्र में सुरक्षा संबंधी सभी पहलुओं का जायजा लिया और देश की रक्षा तैयारियों का स्थल पर जाकर आकलन किया। रक्षामंत्री ने इन इलाकों में तैनात जवानों से भी बातचीत की
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज राष्ट्र की सेवा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले हिमाचल प्रदेश के सशस्त्र बलों के वीर जवानों के परिवारों को सम्मानित किया। हिमाचल के कांगड़ा जिले के बाडोली में इस सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उनके अमेरिकी समकक्ष रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन के बीच शनिवार को टेलीफोन पर बातचीत हुई।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 19 सितंबर को काहिरा में मिस्र के रक्षा मंत्री जनरल मोहम्मद ज़की के साथ द्विपक्षीय बातचीत की। श्री राजनाथ सिंह, जो इस समय मिस्र के आधिकारिक दौरे पर हैं, उन्हें द्विपक्षीय बातचीत शुरू होने के पहले काहिरा स्थित रक्षा मंत्रालय में रस्मी सलामी गारद पेश की गई। बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने रक्षा सम्बंधों को मजबूत बनाने की दिशा में संयुक्त सैन्याभ्यास बढ़ाने और प्रशिक्षण, खासतौर से उग्रवाद विरोधी गतिविधियों के क्षेत्र में प्रशिक्षण के लिये लिये सैन्यकर्मियों के आदान-प्रदान पर सहमति व्यक्त की।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 19 सितंबर सोमवार को काहिरा में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सीसी से मुलाकात की। रक्षा मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए राष्ट्रपति अल-सीसी ने बताया कि भारत और मिस्र के बीच ऐतिहासिक रूप से द्विपक्षीय संबंध अच्छी तरह से स्थापित हैं। उन्होंने दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर रक्षा क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दिनांक 19-20 सितंबर तक मिस्र की आधिकारिक यात्रा करेंगे। इस यात्रा के दौरान राजनाथ सिंह रक्षा और रक्षा उत्पादन मंत्री, जनरल मोहम्मद जकी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। दोनों मंत्री द्विपक्षीय रक्षा संबंधों की समीक्षा करेंगे, सेना से सेना के संबंधों को गति देने के लिए नई शुरुआत करेंगे और दोनों देशों के रक्षा उद्योगों के बीच सहयोग को गहरा करने पर ध्यान देंगे।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उनके अमेरिकी समकक्ष लॉयड ऑस्टिन के बीच आज टेलीफोन पर गर्मजोशी से सार्थक बातचीत हुई। उन्होंने बहुआयामी भारत-अमेरिका रक्षा सहयोग की समीक्षा की और सैन्य सहयोग को और मजबूत करने के लिए परस्पर प्रतिबद्धता दोहराई।
सरकार भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने और देश को विकास की ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए एक मजबूत, सुरक्षित, त्वरित और आत्मनिर्भर लॉजिस्टिक्स (रसद) प्रणाली का निर्माण करने के लिए प्रतिबद्ध है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज टोक्यो में जापान के रक्षा मंत्री यासुकाज़ु हमदा के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। दोनों मंत्रियों ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के साथ-साथ क्षेत्रीय मामलों के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की। उन्होंने भारत-जापान रक्षा साझेदारी के महत्व तथा इसके स्वतंत्र, खुले और नियम-आधारित भारत-प्रशांत क्षेत्र सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार किया।
पूर्वी एशियाई देशों के साथ सामरिक साझेदारी को बढ़ावा देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 05 से 07 सितंबर, 2022 तक मंगोलिया की आधिकारिक यात्रा करेंगे। रक्षा मंत्री की आगामी यात्रा मंगोलिया की किसी भारतीय रक्षा मंत्री की अब तक की प्रथम यात्रा होगी और यह दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग और सामरिक साझेदारी को मजबूत बनाएगी।