Browsing: राजनाथ सिंह
पूर्वी एशियाई देशों के साथ सामरिक साझेदारी को बढ़ावा देते हुए रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह 05 से 07 सितंबर, 2022 तक मंगोलिया की आधिकारिक यात्रा करेंगे। रक्षा मंत्री की आगामी यात्रा मंगोलिया की किसी भारतीय रक्षा मंत्री की अब तक की प्रथम यात्रा होगी और यह दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग और सामरिक साझेदारी को मजबूत बनाएगी।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को भारतीय वायुसेना के एक प्रमुख रडार स्टेशन का दौरा किया, जहां उन्होंने एकीकृत एयर कमान और नियंत्रण प्रणाली (आईएसीसीएस) की कार्यपद्धति की जानकारी ली। यह प्रणाली नेटवर्क केंद्रीयता की दिशा में भारतीय वायुसेना के मार्च की रीढ है और संचालन की एक प्रमुख प्रवर्तक है। इस प्रणाली की क्षमताएं अपने उपयोगकर्ताओं को एक बढ़ी हुई स्थितिजन्य जागरूकता प्रदान करती हैं जो भारतीय वायु सेना के सेंसर-टू-शूटर लूप को कम करती है।
रविवार को देश के रक्षामंत्री व राजधानी के सांसद राजनाथ सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह की प्रतिमा अनावरण के मौके पर लखनऊ नगर निगम के त्रिलोकनाथ सभागार में कहा कि गैर भाजपा सरकारों में ईज ऑफ डूइंग क्राइम था और हमारी सरकारों में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस है। प्रदेश की कानून व्यवस्था या तो पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह के शासन में सबसे बेहतर थी या तो अब योगी शासन में है। दोनों के शासनकाल की कानून व्यवस्था की चर्चा सिर्फ प्रदेश में ही नहीं दूसरे राज्यों में भी होती है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार 26 अगस्त को नई दिल्ली में तंजानिया की रक्षा एवं राष्ट्रीय सेवा मंत्री डॉ. स्टरगोमेना लॉरेंस टैक्स के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। बैठक के दौरान द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और रक्षा औद्योगिक सहयोग से संबंधित अनेक मुद्दों पर चर्चा की गई। दोनों मंत्रियों ने मौजूदा आपसी सैन्य गतिविधियों की समीक्षा की और रक्षा उद्योग सहयोग पर ध्यान देने के साथ सभी क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 23 अगस्त को तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर ताशकंद, उज्बेकिस्तान पहुंचे।रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, बैठकों के दौरान तीनों देशों के साथ रक्षा सहयोग के पूरे आयामों की समीक्षा की गई और उनमें पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग के विस्तार के तरीकों की पहचान करने पर जोर दिया गया।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों के रक्षा मंत्रियों की वार्षिक बैठक में भाग लेने के लिए दिनांक 23 से 25 अगस्त, 2022 तक ताशकंद, उज्बेकिस्तान का दौरा कर रहे हैं । इस वार्षिक बैठक के दौरान एससीओ सदस्य देशों के बीच रक्षा सहयोग के मुद्दों पर चर्चा की जाएगी और उम्मीद है कि विचार-विमर्श के बाद एक संयुक्त विज्ञप्ति जारी की जाएगी । इस बैठक में राजनाथ सिंह का संबोधन दिनांक 24 अगस्त, 2022 को होगा।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सरकार सशस्त्र बल न्यायाधिकरण को अधिक सशक्त और उत्तरदायी बनाने तथा इस दिशा में आवश्यक उपायों को लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। आज नई दिल्ली में सशस्त्र बल न्यायाधिकरण की प्रिंसिपल बेंच एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘आत्मनिरीक्षण: सशस्त्र बल न्यायाधिकरण’ नामक सेमिनार को संबोधित करते हुए श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि न्यायपालिका लोकतंत्र का एक मजबूत स्तंभ है और न्यायिक अधिकारी तथा अधिवक्ता न्याय प्रणाली के स्तंभ हैं।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री एन बिरन सिंह से उनके लुवांगशांगबम निवास पर ब्रेकफास्ट पर मुलाकात की।
बीरेन सिंह ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से मुलाकात की तस्वीरें ट्वीट की हैं।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज मणिपुर में मुख्यालय महानिरीक्षक असम राइफल्स (दक्षिण) का दौरा किया और रेड शील्ड तथा असम राइफल्स के सैनिकों से बातचीत की। उनके साथ सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे, जीओसी-इन-ईस्टर्न कमांड ले.जन. आरपी कालिता और जीओसी स्पियर कोर के ले.जन. आरसी तिवारी सहित सेना तथा असम राइफल्स के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी थे।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र ने तेजी से विकास के एक नए युग की शुरुआत की है । यह बात रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने दिनांक 18 अगस्त, 2022 को इंफाल, मणिपुर जो भारतीय फुटबॉल का बड़ा केंद्र है, के खुमान लम्पक मान स्टेडियम में इस उत्तर-पूर्वी राज्य में खेले गए पहले डूरंड कप मैच (नेरोका एफसी बनाम ट्राई एफसी) के उद्घाटन समारोह के दौरान कही ।