Browsing: हस्ताक्षर

इस्पात मंत्रालय विशेष इस्पात के लिए पीएलआई योजना के तहत चयनित कंपनियों के साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर करने के लिए 17 मार्च, 2023 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में एक कार्यक्रम आयोजित कर रहा है।

स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की महिलाओं को लखपति दीदी (एक लाख रुपये या उससे अधिक वार्षिक आय वाली महिलाएं) बनाने के लिए एक ऐतिहासिक कदम के रूप में, ग्रामीण विकास मंत्रालय ने दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (डीडीयू-जीकेवाई) के अंतर्गत आयुष स्वास्थ्य सेवा प्रणाली के लिए गरीब ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को प्रशिक्षण देकर कुशल कर्मियों को तैयार करने में सहयोग देने के लिए आयुष मंत्रालय के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है।

आयुष मंत्रालय और ग्रामीण विकास मंत्रालय ने दीन दयाल उपाध्याय-ग्रामीण कौशल्य योजना (डीडीयू-जीकेवाई) के तहत आयुष सम्‍पूर्ण स्वास्थ्य प्रणाली के लिए ग्रामीण गरीब युवाओं और महिलाओं को प्रशिक्षण देकर हुनरमंद बनाने में सहयोग करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

तालकटोरा इंडोर स्टेडियम, नई दिल्ली में योग महोत्सव-2023 के दूसरे दिन एक्शन से भरपूर योग प्रदर्शन, समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, जानी-मानी हस्तियों के प्रवचन, प्रश्नोत्तरी, प्रतियोगिताएं, वाक कला, सांस्कृतिक कार्यक्रम और योग प्रदर्शन देखने को मिले।

रक्षा मंत्रालय ने 13 मार्च, 2023 को ‘आत्मनिर्भर भारत’ हासिल करने और उसे बढ़ावा देने के लिए 934 करोड़ रुपये की कुल लागत से हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड (एचएसएल), विशाखापत्तनम में सिंधुकीर्ति पनडुब्‍बी की सामान्य मरम्‍मत के एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।

भारत अमेरिका वाणिज्यिक ढांचे के अंतर्गत भारत और अमेरिका ने सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखला और नवाचार साझेदारी स्थापित करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

रक्षा मंत्रालय ने 7 मार्च, 2023 को नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में क्रमशः 70 एचटीटी-40 बेसिक प्रशिक्षण विमान तथा 3 कैडेट प्रशिक्षण जहाजों की खरीद के लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड(एचएएल) तथा लार्सन एंड टूब्रो लिमिटेड(एलएंडटी) के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।

मादक पदार्थों के उपयोग का विकार एक ऐसा मुद्दा है जो देश के सामाजिक ताने-बाने पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है। किसी भी मादक पदार्थ पर निर्भरता न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करती है बल्कि उनके परिवारों और पूरे समाज को भी प्रभावित करती है।

दास ने ग्रीन फाइनेंस के महत्व और हरित हाइड्रोजन, हरित अमोनिया, ई-मोबिलिटी, ऑफशोर विंड जैसी नई और उभरती नवीकरणीय ऊर्जा प्रौद्योगिकियों की तैनाती में तेजी लाने के लिए नवीन तंत्र की आवश्यकता पर बल दिया।

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू), नई दिल्ली के साथ पर्यटन मंत्रालय के स्वायत्त निकाय राष्ट्रीय होटल प्रबंध एवं केटरिंग टेक्नॉलॉजी परिषद (एनसीएचएमसीटी), नोएडा के बीच होटल प्रबंधन संस्थान, पूसा, नई दिल्ली में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।