Browsing: Assembly

समाजवादी पार्टी और आजम खान को बड़ा झटका लगा है. सपा के कद्दावर नेता आजम खान को हेट स्पीच मामले में तीन साल की सजा के बाद विधायकी से भी हाथ धोना पड़ा है. विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने आजम खान की विधानसभा की सदस्यता रद्द कर दी है.

गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि हम चाहते हैं कि गुजरात के लोग हमें बताएं कि अगला मुख्यमंत्री कौन होना चाहिए. हम एक नंबर और एक ईमेल आईडी जारी कर रहे हैं.

कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी की। देर शाम जारी की गई इस लिस्ट में 17 उम्मीदवारों को नाम घोषित किए गए हैं। इससे पहले कांग्रेस ने पहली लिस्ट मंगलवार जारी की थी, जिसमें 46 उम्मीदवारों के नाम थे। दूसरी लिस्ट आने के बाद हिमाचल प्रदेश की 68 सीटों में से 63 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम सामने आ गए हैं। बीजेपी पहले ही सभी 68 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर चुकी है।

आम आदमी पार्टी दस साल में पहली बार गुजरात में आक्रामक रूप से प्रचार कर रही है. यह राजनीतिक दलों और मतदाताओं के लिए चर्चा का विषय बन गया है. राजनीतिक विश्लेषकों और समाजशास्त्री का कहना है कि पार्टी अपने सफल मॉडल और नेतृत्व के बारे में एक धारणा बनाने में सक्षम रही है, लेकिन यह एक दोधारी तलवार है और संभावना है कि आप या तो एक राजनीतिक दल या दोनों को नुकसान पहुंचाएगी.

उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की और विकास और लोगों के कल्याण से संबंधित कई विषयों पर चर्चा की।

पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार को यहां कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयार है।

भारतीय जनता पार्टी ने बिहार और ओडिशा की विधानसभा सीटों पर आगामी उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम जारी कर दिए हैं. बिहार विधानसभा की 2 सीटों और ओडिशा की एक सीट के लिए भाजपा ने उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया है.

कांग्रेस छोड़कर हाल ही में भाजपा में शामिल होने वाले कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई को भाजपा ने हरियाणा के आदमपुर विधानसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव में उम्मीदवार घोषित कर दिया है. इसी के साथ आदमपुर की चुनावी लड़ाई काफी दिलचस्प हो गई है. इसके साथ ही भाजपा ने तेलंगाना और उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए भी अपने उम्मीदवार के नाम घोषित कर दिए हैं.

गुजरात के दो बार के विधायक हर्षद रिबदिया ने मंगलवार शाम विधानसभा अध्यक्ष नीमा आचार्य को अपना इस्तीफा सौंप दिया. बताया गया कि वो जल्द ही सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक, विसावदर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक रिबदिया के आने वाले चुनाव में भाजपा के चुनाव चिह्न् पर खड़े होने की संभावना है. पिछले कुछ महीनों से राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले कांग्रेस के छह विधायक पार्टी छोड़ देंगे.

एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने अपने जन्मदिन के मौके पर एनआईटी विधानसभा के एयर फोर्स 100 मीटर के दायरे में मोटेशन एंव रजिस्ट्ररी में आ रही है परेशानी के लिए एयरफोर्स रोड स्थित नफीसा गार्डन पर कैम्प का आयोजन किया हालंकि चुनाव आयोग से अति आवश्यक कार्य आने के कारण अधिकारी तो नही हुए पहुंच सके। लेकिन विधायक नीरज शर्मा ने अपने निवास स्थान पर सभी लोगो से म्यूटेशन के लिए दस्तावेज जमा करवा लिए।