Browsing: Assembly
एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा 27 सितबंर को वार्ड-9 में फौजी आटा चक्की वाली गली में ट्यूब्ल का शिलान्यास एंव मेंन सड़क का उद्घाटन करने पहुंचे तो जनता ने नीरज शर्मा जिंदाबाद के नारे लगाकर उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर त्रिलोक चंद तंवर जी ने बताया की वार्ड-9 में उनके एरिया में पानी की काफी समस्या थी जिसके बारे में विधायक जी को अवगत करवाया गया था। आज उसी कड़ी में विधायक नीरज शर्मा ने इस ट्यूब्ल का कार्य शुरू करवाया है।
अंकिता भंडारी निर्मम हत्याकांड के बाद जहां पूरे उत्तराखंड की जनता में बेहद आक्रोश दिखाई दे रहा है तो वहीँ मीडिया ने जिस तरीके से इस मामले को उठाया और सरकार भी इस मामले बेहद संजीदा दिखाई दे रही है। आज अंकिता भंडारी हत्याकांड से आहत होकर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने प्रदेश में जहाँ कहीं भी राजस्व पुलिस की व्यवस्था चली आ रही है, को तत्काल समाप्त कर सामान्य पुलिस बल के थाने / चौकी स्थापित करने हेतु मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर शीघ्र इस विषय पर आदेश जारी करने का आग्रह किय।
अब असम के प्राइवेट स्कूलों में फीस निर्धारण से संबंधित अधिनियम के प्रावधानों का पालन नहीं करने पर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, सोमवार को असम विधानसभा ने एक संशोधन विधेयक पारित कर इसे मंजूरी दी है। संसोधन विधेयक में फीस के नियमों से संबंधित अधिनियम के प्रावधानों का पालन करने में फेल होने वाले निजी स्कूलों के लिए दंडात्मक उपायों को शामिल किया गया है।
आम आदमी पार्टी के भारतीय जनता पार्टी पर उसकी सरकार को गिराने की कोशिश करने का आरोप लगाए जाने के कुछ दिन बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विश्वास मत हासिल करने के लिए 22 सितंबर को पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है. राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार ने पहले दावा किया था कि भाजपा ने उसके कुछ विधायकों को 25-25 करोड़ रुपये देने की पेशकश की थी.
निर्वाचन आयोग के एक दल ने गुजरात के अपने तीन दिवसीय दौरे में राज्य के आगामी विधानसभा चुनाव के वास्ते स्थिति की समीक्षा करने के लिए राज्य के पुलिस महानिदेशक, मुख्य सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कई बैठकें कीं. बीजेपी शासित गुजरात में इस साल के अंत तक चुनाव होने हैं. एक सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया कि निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त नौ वरिष्ठ अधिकारियों के एक दल ने 16 से 18 सितंबर के बीच अहमदाबाद का दौरा किया और गुजरात में आगामी चुनावों की तैयारियों की समीक्षा की.
बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय सिन्हा ने अपने पद से इस्तीफा दिया। बुधवार को विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही अपनी बात को रखने के बाद विजय सिन्हा ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की घोषणा की।विजय सिन्हा ने कहा कि उन्हें बहुमत से सदन का अध्यक्ष चुना गया था, वर्तमान राजनीतिक हालात में बहुमत मेरे पक्ष में नहीं है, इसलिए पद का त्याग करता हूं।
बिहार में नई सरकार का गठन हो गया है. नीतीश कुमार ने एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, जबकि तेजस्वी यादव डिप्टी सीएम बने. आठवीं बार मुख्यमंत्री बनने के बाद नीतीश कुमार ने कैबिनेट की बैठक बुलाई. बैठक में फैसला हुआ कि बिहार विधानसभा का विशेष सत्र 24 और 25 अगस्त को होगा. 24 अगस्त को विधानसभा में महागठबंधन सरकार विश्वासमत हासिल करेगी.
कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा ने हरियाणा में भी पंजाब और दिल्ली की तरह बढ़ती नशाखोरी पर प्रदेश सरकार को घेरा । नशाखोरी को लेकर सदन में रखे गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान नीरज शर्मा ने सरकार से अनेक सवाल किए ।
समग्र समाचार सेवा रायपुर, 24जुलाई। छत्तीसगढ़ में शिक्षित बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर है. राज्य में 10 हजार शिक्षकों की भर्ती होगी. इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश…
समग्र समाचार सेवा उदयपुर, 13 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 2023 के राज्य विधानसभा चुनावों से पहले मतदान केंद्रों और…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.