Browsing: BJP

बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपना त्यागपत्र सरकार को सौंप दिया है. इसकी जानकारी राष्ट्रीय जनता दल के बिहार अध्यक्ष और सुधाकर के पिता जगदानंद सिंह दी है. जगदानंद सिंह ने कहा कि बिहार में हर किसी को किसानों और उनके साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ खड़े होने की जरूरत है.उन्होंने बताया कि कृषि उत्पाद विपणन समिति अधिनियम ने राज्य के किसानों को तबाह कर दिया है. मंडी कानून के विरोध में कृषि मंत्री ने इस्तीफा दिया है.

कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच होगा. कांग्रेस के दोनों वरिष्ठ नेताओं ने अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है. पार्टी के शीर्ष पद के लिए राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के उतरने पर भारतीय जनता पार्टी ने विपक्षी पार्टी पर तंज कसा है.

मध्य प्रदेश में 46 नगरीय निकायों के लिए मतगणना शुरू हो गई है. 18 जिलों के 17 नगर पालिका और 29 नगर परिषद के लिए मतगणना चल रही है. रूझान आने शुरू हो गए हैं. सिंगरौली जिले के नवगठित नगर परिषद सरई और बरगवां में बीजेपी आगे चल रही है.

हिमाचल कांग्रेस को चुनाव से पहले एक और झटका लगा है। हिमाचल कांग्रेस के एक और कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष हर्ष महाजन भाजपा में शामिल हो गए है। हर्ष केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदगी में बुधवार को नई दिल्ली में भाजपा में शामिल हुए।

अभिनेता-सह-राजनेता रवि किशन से कथित तौर पर 3.25 करोड़ रुपये ठगी हो गई है, इस घटना की जानकारी पुलिस ने दी है. गोरखपुर सदर से सांसद और फिल्म अभिनेता किशन ने गोरखपुर छावनी थाने में एक बिल्डर के खिलाफ 3.25 करोड़ रुपये ठगने का मामला दर्ज कराया है.

एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम छगन भुजबल के बयान को लेकर बवाल मच गई है यहां तक बीजेपी ने जमकर हंगामा भी किया. मां सरस्वती और मां शारदा पर दिए बयान को बीजेपी हिंदू धर्म का अपमान बताया है. भुजबल ने अखिल भारतीय समता परिषद के कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा था कि सरस्वती माता या शारदा माता लगाई जाती हैं, इन्हें किसी ने देखा नहीं है तो इनकी पूजा क्यों करनी है.

बीजेपी से राज्यसभा सांसद व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को जान से मारने की धमकी दी गई है। जानकारी के अनुसार उन्हें धमकी भरा पत्र मिला है। जिसमें सुशील मोदी की हत्या करने की धमकी दी गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहरों में इमारतों के गिरने और उनमें आग लगने की घटनाओं को चिंता का विषय करार देते हुए मंगलवार को कहा कि यदि नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए तो ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता है. गुजरात के गांधीनगर में आयोजित भारतीय जनता पार्टी (BJP) के महापौरों के सम्मेलन को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने ये बातें कहीं.

ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और धामनगर से विधायक 61 वर्षीय विष्णु चरण सेठी का आज निधन हो गया. सेठी को 16 अगस्त को एम्स-भुवनेश्वर में भर्ती कराया गया था, जहां उनका गुर्दे से संबंधित बीमारी का इलाज चल रहा था. बता दें कि विष्णु चरण सेठी भद्रक जिले से दो बार के विधायक रह चुके थे.अभी वह धाम नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे.