Browsing: BJP

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) के प्रमुख अमरिंदर सिंह आज शाम को बीजेपी में शामिल होंगे। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में उनकी पार्टी का विलय बीजेपी में होगा। इससे पहले कैप्टन ने जेपी नड्डा से मुलाकात भी की है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह कांग्रेस के कद्दावर नेता थे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम में एक सहकारी समिति के चुनाव में रविवार को जीत दर्ज की। यह विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेन्दु अधिकारी का निर्वाचन क्षेत्र है।
जिले के एक अधिकारी ने बताया कि भाजपा ने भेकुटिया समबेय कृषि समिति की 12 में से 11 सीट पर जीत दर्ज की है, वहीं एक सीट तृणमूल कांग्रेस के खाते में गई है।

‘जब पीएम सीएम को बैठने के लिए कहते हैं, तो वह बैठते हैं। कांग्रेस नेता जयराम रमेश बीजद कहते हैं, बीजेपी एक ही सिक्के के दो पहलू है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने दावा किया कि बीजद और भाजपा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं और दोनों पार्टियां केंद्र में मिलकर काम करती हैं लेकिन ओडिशा में ‘नकली लड़ाई’ में शामिल हैं।

दिल्ली में कथित शराब नीति घोटाले में बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच आरोप-प्रत्यारोप कम होने के नाम नहीं ले रहे हैं। भाजपा ने पूरी तरह से आप सरकार को गिराने का मुड बना लिया है। ऐसा लगता है कि अब आप सरकार के बचने की कोई उम्मीद नही है। बीजेपी ने गुरुवार को शराब घोटाले का आरोप लगाते हुए एक एक स्टिंग जारी किया है। कथित तौर पर यह स्टिंग शराब घोटाले में आरोपी नंबर-9 अमित अरोड़ा का है।

कोलकाता की सड़कों पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हिंसक झड़पों के बीच, कलकत्ता उच्च न्यायालय ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल के गृह सचिव से रिपोर्ट मांगी है। हाईकोर्ट ने हिंसक प्रदर्शन को लेकर 19 सितंबर तक रिपोर्ट देने को कहा है।

कांग्रेस की लाख कोशिशों के बाद भी उसकी नैय्या डूबती हुई नजर आ रही है। अब कांग्रेस को गोवा में तगड़ा झटका लगा है। जी हां कांग्रेस के आठ विधायक भाजपा में शामिल होंगे। इसकी जानकारी भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख सदानंद शेत तनावड़े ने दी है।

पश्चिम बंगाल में कोलकाता पुलिस ने सदन में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी और सांसद लॉकेट चटर्जी को हिरासत में लिया है. दरअसल प्रदेश में भाजपा ने सीएम ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ ‘नबान्न’ अभियान छेड़ दिया है. इस अभियान में पार्टी के कार्यकर्ता सचिवालय नबान्न की तरफ मार्च निकाल रहे हैं.

बीजेपी से अलग होने के बाद जेडीयू को लगातार झटके लग रहे हैं. पहले अरुणाचल प्रदेश फिर मणिपुर और अब दमन और दीव. दमन और दीव में जेडीयू के जिला पंचायत सदस्यों ने पार्टी का साथ छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है.

कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किए गए एक तस्वीर के कारण बीजेपी भड़की हुई नजर आ रही है। जी हां कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर आरएसएस की ड्रेस में आग लगी पैंट की एक तस्वीर शेयर की है।

भाजपा ने विभिन्न राज्यों के प्रभारियों और सह प्रभारियों की जिम्मेदारी में बड़ा बदलाव किया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विनोद तावड़े को बिहार का नया प्रभारी बनाया है, जबकि सह प्रभारी की जिम्मेदारी पहले की तरह हरीश द्विवेदी ही संभालते रहेंगे। छत्तीसगढ़ का प्रभारी ओम माथुर और सह प्रभारी नितिनि नबीन को बनाया गया है।