Browsing: BJP
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने त्रिपुरा की एक राज्यसभा सीट के उपचुनाव में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री विप्लव देव को उम्मीदवार बनाया है।
आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि 2024 में बीजेपी को हराने का खेला पश्चिम बंगाल से शुरू होगा. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन, अखिलेश यादव, नीतीश कुमार मैं और अन्य विपक्षी दल एकजुट होंगे. ममता ने कहा कि जब सभी विपक्षी दल एकजुट होंगे तो भाजपा कैसी सरकार बना पाएगी? केंद्र में भाजपा सरकार की कोई जरूरत नहीं है. एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी के खिलाफ विपक्ष एकजुट है.
मंगलवार की सुबह गोला विधायक अरविंद गिरि का हार्ट अटैक से आकस्मिक निधन हो गया है। वह सुबह पांच बजे अपने निवास से लखनऊ में पार्टी की बैठक में शामिल होने जा रहे थे। पार्टी के कद्दावर नेता एवं विधायक अरविंद गिरी के निधन से पूरे जिले में शोक की लहर है। विधायक के मोहल्ला तीर्थ शिव मंदिर के निकट आवास और फार्म हाउस पर शुभचिंतकों का ताता लगा है।
झारखंड में जारी सियासी उठापटक के बीच आज हेमंत सोरेन सरकार ने एक दिवसीय विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया। इस सत्र में सरकार ने सदन मे विश्वास प्रस्ताव पेश किया जिसपर चर्चा की गई। सरकार ने पहले ध्वनि मत से सदन में बहुमत साबित किया। इसके बाद मत विभाजन के जरिए सरकार के पश्र में 48 जबकि विपक्ष में शून्य वोट पड़े।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शराब नीति पर जारी सियासी घमासान ने आज नया मोड़ ले लिया है. जी हां यह सब बीजेपी के कारण हुआ। बीजेपी ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसने आप की सारी पोल खोल दी है. बीजेपी ने इस वीडियों के माध्यम से आम आदमी पार्टी के काले कमाई को उजागर किया है.
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को पंचकूला में माता मनसा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की।
बिहार के सीएम नीतीश कुमार को बड़ा झटका लगा है . मणिपुर में जेडीयू के 6 में से पांच विधायकों ने बीजेपी ज्वाइन कर ली है. देर रात इस राजनीतिक गतिविधि ने मणिपुर और बिहार दोनों जगह सियासी भूचाल ला दिया है. एक तरफ जेडीयू इसे असंवैधानिक बता रही है तो बीजेपी खुले दिल से उन विधायकों का स्वागत कर रही है.
गुजरात में सत्ता पर काबिज बीजेपी के एक विधायक के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने और उन्हें धमकी देने के आरोप में एक पूर्व सैनिक को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. कमला बाग पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पूर्व कृषि एवं मत्स्य पालन मंत्री बाबूभाई बोखिरिया की शिकायत पर पूर्व सैनिक लखनाशी ओडेदरा को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया.
झारखंड पुलिस ने बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे और मनोज तिवारी समेत 9 लोगों के खिलाफ देवघर एयरपोर्ट सुरक्षा में चूक मामले में एफआईआर दर्ज की है. इन लोगों पर आरोप है कि इन्होंने एयरपोर्ट के एटीसी में जबरन प्रवेश किया और क्लीयरेंस लेने के लिए अपने प्रभाव का इस्तेमाल किया.
संस्कृति संज्ञान के पदाधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार सिंघल राष्ट्रीय अध्यक्ष, आचार्य राजवीर जी अध्यक्ष भारत रक्षा मंच दिल्ली प्रदेश, रेवती रमन पांडे जी वरिष्ठ पत्रकार, बहन ललिता जी एवं पवन सेठी जी ने आदरणीय हरीश द्विवेदी जी, लोकसभा सांसद एवं राष्ट्रीय मंत्री भारतीय जनता पार्टी , से उनके निवास पर मुलाकात की। इस अवसर पर उन्हें संस्कृति संज्ञान की स्मारिका एवं रामचरितमानस की एक प्रति भेंट की गई।
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.