Browsing: country

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि हमारे कृषि वैज्ञानिकों ने अनुसंधान से बहुत प्रगति की है, भारत आज अधिकांश खाद्य उत्पादों के मामले में पहले या दूसरे क्रम पर है। तोमर ने कहा कि यहां तक पहुंचने में किसानों के परिश्रम, सरकार की किसान हितैषी नीतियों व वैज्ञानिकों के अनुसंधान का योगदान है और कृषि उत्पादों की दृष्टि से हम सारी दुनिया में सीना तानकर खड़े हुए हैं।

देश में पिछले 24 घंटे में 13,900 लोग कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से ठीक हुए है इसी के साथ इस बीमारी से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 4,36,99,435 हो गयी है। देश में रिकवरी दर 98.58 प्रतिशत है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल उत्सव को वीडियो संदेश के माध्यम से संबोधित किया। कार्यक्रम पणजी, गोवा में आयोजित किया गया। इस अवसर पर गोवा के मुख्यमंत्री श्री प्रमोद सावंत, केंद्रीय मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत भी उपस्थित थे। प्रधानमंत्री ने श्रीकृष्ण भक्तों को जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर बधाई दी।

गोवा में आयोजित ‘हर घर जल उत्सव’ कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करते हुए विपक्षी दलों ने शुक्रवार को राष्ट्र निर्माण के लिए दीर्घकालीन दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि जिन्हें देश की फिक्र नहीं होती, वो बस बड़ी-बड़ी बातें ही करते हैं, वे जल सुरक्षा के बड़े विजन के साथ काम नहीं कर सकते.

एक पत्नी और बेटी की उम्मीद तब सफल हो गई, जब 38 साल बाद शियाचिन में तैनात एक सैनिक का शव उनके घर पहुंचा। साल 1984 ऑपरेशन मेघदूत के दौरान एलएनके दिवंगत चंद्रशेखर शहीद हो गए थे। लेकिन, उनका शव नहीं बरामद हो सका। जिसके बाद भारतीय सेना के एक गश्ती दल ने एलएनके (दिवंगत) चंद्र शेखर का शव बरामद किया।

देश में कोरोना के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 12 हजार 608 नए मरीज मिले. राहत की बात यह है कि 16 हजार 251 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं. इससे देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या एक लाख 1343 हो गई है. डेली संक्रमण दर 3.48 पर पहुंच गया है.

हर घर तिरंगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू किए गए हर घर तिरंगा अभियान ने लोकल फार वोकल और आत्मनिर्भर भारत की मुहिम को बड़ा बूस्‍ट दिया है. हर घर तिरंगा अभियान से देश भर में इस बार 30 करोड़ से अधिक राष्ट्रीय ध्वज की बिक्री से करीब 500 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है.

सुपरस्टार आमिर खान और करीना कपूर खान की हालिया रिलीज ‘लाल सिंह चड्ढा’ बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन से जूझ रही है. 11.50 करोड़ रुपये की ओपनिंग वाली फिल्म अब तक ज्यादा कमाई नहीं कर पाई है. ‘लाल सिंह चड्ढा’ के चार दिनों में 100 करोड़ रुपये तक का आंकड़ा तक नहीं छू पाई है.

नागरिक उड्डयन और इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने आजादी का अमृत महोत्सव और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के हिस्से के रूप में ग्वालियर स्थित महारानी लक्ष्मी बाई की छतरी में एक फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और विभिन्न कार्यक्रमों की अगुवाई की।

आज हमारे देश को आजादी के 75 साल पूरे हो चुके हैं और भारत आज यानी 15 अगस्त 2022 को अपना 76वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. करीब 200 सालों तक अंग्रेजों की गुलामी करने के बाद 15 अगस्त 1947 को भारत को आजादी मिली थी, लेकिन इस आजादी की बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ी थी. दरअसल, इस आजादी को पाने के लिए न जाने कितने ही वीर स्वतंत्रता सेनानियों और भारत के वीर सपूतों ने अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया था.