Browsing: country

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने विभाजन विभीषिका दिवस पर 1947 में देश के विभाजन का दंश झेलने वाले लोगों का नमन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने नई दिल्ली में राष्ट्रमंडल खेल (सीडब्ल्यूजी) 2022 के भारतीय दल का अभिवादन किया। इस कार्यक्रम में एथलीटों और उनके प्रशिक्षकों दोनों ने भाग लिया। इस अवसर पर केंद्रीय युवा कार्य एवं खेल और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और युवा कार्य और खेल राज्य मंत्री श्री निसिथ प्रामाणिक भी उपस्थित रहे।

15 अगस्त को भारत आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाएगा. इसे आजादी के अमृत महोत्सव के नाम से देशभर में सेलिब्रेट किया जा रहा है. सरकार ने हर घर तिरंगा योजना शुरू की है. इस योजना के तहत प्रधानमंत्री मोदी ने सभी देशवासियों से अपने घरों में भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाने की अपील की है. तिरंगा हमारे देश की आन बान शान है. लेकिन इसे फहराने के कुछ नियम भी हैं.

केंद्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान तथा केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने आज नई दिल्ली में युवा संवाद “इंडिया@2047” कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर युवा कार्यक्रम एवं खेल राज्य मंत्री श्री निसिथ प्रमाणिक भी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में मुक्केबाज़ निकहत जरीन, रेस वॉकर प्रियंका गोस्वामी, भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी श्री पी. आर. श्रीजेश, पर्वतारोही श्रीमती अरुणिमा सिन्हा और मोटिवेशनल स्पीकर श्रीमती आभा मर्यादा बनर्जी भी उपस्थित थीं।

दूसरे देशों से आने वाले ईंधन पर भारत अपनी निर्भरता कम करना चाहता है. इसके लिए कई स्तर पर काम किया जा रहा है. एक तरफ इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दिया जा रहा है तो दूसरी तरफ पेट्रोल में इथेनॉल की मात्रा बढ़ाने पर काम किया जा रहा है. इसके लिए भारत में अगले साल यानी अप्रैल 2023 से सेलेक्टेड पेट्रोल पंपों पर 20 प्रतिशत इथेनॉल ब्लेंडिंग के साथ पेट्रोल की आपूर्ति शुरू होगी.

नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज यानी गुरुवार 11 अगस्त को देश के 14वें उपराष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली. शपथग्रहण से पहले उन्होंने सुबह राजघाट स्थित महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्प अर्पित किए और राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें दोपहर करीब 12.30 बजे पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.

भारत ने पिछले 24 घंटों में 16,299 नए कोरोनावायरस संक्रमण दर्ज किए, जिससे कुल COVID-19 मामलों की संख्या 4,42,06,996 हो गई, जबकि सक्रिय मामले घटकर 1,25,076 हो गए।

देश के पशुधन के लिए बड़ी राहत प्रदान करते हुए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आज पशुओं को लम्पी स्किन रोग से बचाव हेतु स्वदेशी वैक्सीन (लम्पी- प्रो वैक-इंड) लांच की। यह वैक्सीन राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र, हिसार (हरियाणा) ने भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, इज्जतनगर (बरेली) के सहयोग से बनाई है।

जस्टिस उदय उमेश ललित देश के अगले चीफ जस्टिस (New CJI) होंगे. जस्टिस यूयू ललित की नियुक्ति पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मुहर लगा दी है. जस्टिस यूयू ललित देश के 49 वें मुख्य न्यायाधीश होंगे।

देश में पिछले चौबीस घंटे में कोरोना संक्रमण के 16 हजार से ज्यादा नए मामलों की पुष्टि हुई है. केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने आज बुधवार को ट्वीट कर ये जानकारी है. मंत्रालय ने बताया कि पिछले चौबीस घंटे में संक्रमण के 16,047 नए मामलों की पुष्टि हुई है.