Browsing: Defense Minister

रक्षा मंत्रालय के पूर्व सैनिक कल्‍याण विभाग ने कल नई दिल्‍ली में सशस्‍त्र सेना ध्‍वज दिवस के एक सीएसआर सम्‍मेलन के चौथे संस्‍करण का आयोजन किया है। इस आयोजन में रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह मुख्‍य अतिथि होंगे।

भारत एक स्वतंत्र, मुक्त और नियम-आधारित हिंद-प्रशांत का पक्षधर है क्योंकि यह न केवल इस क्षेत्र बल्कि व्यापक वैश्विक समुदाय के आर्थिक विकास के लिए भी महत्वपूर्ण है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 25 नवंबर, 2022 को नई दिल्ली में आयोजित ‘इंडो-पैसिफिक रीजनल डायलॉग’ (आईपीआरडी) में अपने मुख्य संबोधन के दौरान यह बात कही।

वर्ष 2022 में भारत-आसियान संबंधों की 30वीं वर्षगांठ मनाने के लिए कंबोडिया के सिएम रीप में आज भारत-आसियान रक्षा मंत्रियों की पहली बैठक आयोजित की गई, जिसे ‘आसियान-भारत मैत्री वर्ष’ के रूप में भी मनोनीत किया गया है।

क्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने आज कंबोडिया के सिएम रीप में अमेरिकी रक्षा मंत्री श्री लॉयड ऑस्टिन के साथ द्विपक्षीय बैठक की। श्री राजनाथ सिंह और श्री लॉयड ऑस्टिन 9वीं आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक (एडीएमएम) प्लस बैठक में भाग लेने के लिए कंबोडिया में हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तर पूर्व में सरकार द्वारा शुरू की गई त्वरित विकास की पहलों ने ‘लुक ईस्ट पॉलिसी’ को ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ में बदल दिया है, जिससे पूर्वोत्तर क्षेत्र में सर्वांगीण विकास हुआ है, जिसके फलस्वरूप सभी राज्यों को दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के साथ व्यापार में सुधार करने में मदद मिली है।

कंबोडिया के उप प्रधानमंत्री तथा राष्ट्रीय रक्षा मंत्री समदेच पिचे सेना टीईए बान्ह के निमंत्रण पर रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह 22 नवंबर से 23 नवंबर, 2022 तक कंबोडिया की आधिकारिक यात्रा करेंगे। आसियान डिफेंस मिनिस्टर्स प्लस (एडीएमएम प्लस) के अध्यक्ष के रूप में कंबोडिया सिएम रीप, कंबोडिया में 9वीं वार्षिक बैठक की मेजबानी कर रहा है और रक्षा मंत्री 23 नवंबर, 2022 को इसको संबोधित करेंगे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा लेखा विभाग (डीएडी) को त्वरित और पारदर्शी निर्णय लेकर वित्तीय संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग सुनिश्चित करने का आह्वान किया है, इन्होंने इसको सशस्त्र बलों की युद्ध संबंधी तैयारी को मजबूत करने की कुंजी बताया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्र को आश्वासन दिया है कि हमारे सशस्त्र बल भारत पर बुरी दृष्टि रखने वाले किसी को भी मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह से सुसज्जित हैं। रक्षा मंत्री ने 13 नवंबर, 2022 को हरियाणा के झज्जर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जोर देकर कहा कि राष्ट्रीय हितों की रक्षा करना प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार का मुख्य फोकस है

जम्मू कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिंन्हा ने अपने पैतृक आवास पर श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया। जिसमें रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी पहुंचे। रक्षामंत्री के अलावा इस ज्ञान यज्ञ में कई बड़े बडे़ नेता भी पहुंचे।

एक शीर्ष स्तरीय द्विवार्षिक कार्यक्रम के अंतर्गत सेना कमांडरों के सम्मेलन का आयोजन 7 से 11 नवंबर 2022 तक नई दिल्ली में किया जा रहा है। इस आयोजन के दौरान, भारतीय सेना का शीर्ष नेतृत्व मौजूदा सुरक्षा परिदृश्य और वर्तमान सुरक्षा तंत्र के लिए चुनौतियों के सभी पहलुओं पर व्यापक विचार-विमर्श कर रहा है।