Browsing: Defense Minister
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी का आज जन्मदिन है। वह 95 साल के हो गए हैं। इस मौके पर आडवाणी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को उनके घर गए।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 30 अक्टूबर, 2022 को गुजरात के वडोदरा में सी-295 परिवहन विमान निर्माण संयंत्र- निजी क्षेत्र में देश का पहला- का शिलान्यास किया। यह संयंत्र टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड और एयरबस डिफेंस एंड स्पेस एस.ए, स्पेन के बीच सहयोग के माध्यम से भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के लिए सी-295 विमान का निर्माण करेगा।
रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने रूसी संघ के रक्षा मंत्री श्री सर्गेई शोइगु के अनुरोध पर दिनांक 26 अक्टूबर, 2022 को टेलीफोन पर बातचीत की । टेलीफोन पर हुए इस संवाद के दौरान दोनों मंत्रियों ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के साथ-साथ यूक्रेन में बिगड़ती स्थिति पर चर्चा की ।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 19 अक्टूबर को गुजरात के गांधीनगर में 12वें डेफएक्सपो के दौरान हिंद महासागर क्षेत्र प्लस (आईओआर+) कॉन्क्लेव की मेजबानी की। इस कार्यक्रम ने हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) में आम खतरों और इनके समाधान के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा की गई ।
नरेंद्र मोदी सिर्फ एक प्रधानमंत्री या नेता नहीं हैं, बल्कि एक समाज सुधारक और देश के सांस्कृतिक पुनर्जागरण के प्रतीक हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 17 अक्टूबर, 2022 को गुजरात के गांधीनगर में ‘मोदी @ 20: ड्रीम्स मीट डिलीवरी’ नामक पुस्तक के गुजराती संस्करण के विमोचन के अवसर पर यह बात कही।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को अफ्रीका के अपने विभिन्न समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठक की, जो गांधीनगर में भारत-अफ्रीका रक्षा वार्ता और डिफेंस एक्सपो में भाग ले रहे हैं. राजनाथ सिंह ने अपने समकक्ष मेजर जनरल हाना औलद सिदी (मॉरिटानिया), रमेओक्स-क्लाउड बिरौ (मध्य अफ्रीकी गणराज्य), सेरिंग मोडौ न्जी (द गाम्बिया), डोमिनिक अडुना बिंगब नितिवुल (घाना), डॉ. अब्राहम बेले (इथियोपिया) और जेनाइन से मुलाकात की.
रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि रक्षा अटैशे (डीए) आपसी रक्षा सहयोग के लिए भारत और मित्र विदेशी देशों के बीच सेतु है, उन्होंने उनसे आत्मनिर्भर भारत के तहत भारतीय रक्षा उत्पादन क्षमताओं को बढ़ावा देने और भारतीय रक्षा उत्पादन क्षेत्र, सार्वजनिक एवं निजी दोनों, में हो रहे तकनीकी नवाचारों को समझने का आग्रह किया ताकि इन्हें अपने प्रत्यायन देशों में प्रदर्शित किया जा सके और बढ़ावा दिया जा सके।
माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 14 अक्टूबर 2022 को नई दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक परिसर में आयोजित एक समारोह के दौरान सशस्त्र बल युद्ध हताहत कल्याण कोष (एएफबीसीडब्ल्यूएफ) के लिए ‘मां भारती के सपूत’ (एमबीकेएस) वेबसाइट का शुभारंभ किया जाएगा।
रक्षा मंत्रालय द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता पर विशेष अभियान 2.0 की प्रगति की निगरानी के अंतर्गत रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दिनांक 4 अक्टूबर को नई दिल्ली में साउथ ब्लॉक परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने रक्षा मंत्रालय और स्वच्छता कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई और परिसर को साफ-सुथरा रखने में उनके सराहनीय प्रयासों के लिए स्वच्छता वीरों को सम्मानित किया।
विदेश मंत्री डॉक्टर सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने वाशिंगटन में अमरीका के रक्षामंत्री लॉयड जे. ऑस्टिन से मुलाकात की। डॉक्टर जयशंकर ने एक ट्वीट संदेश में कहा कि रक्षा और सुरक्षा सहयोग वर्तमान भारत-अमरीका साझेदारी का प्रमुख स्तंभ है। दोनों नेताओं ने नीतिगत आदान-प्रदान, अंतर-संचालकता, रक्षा संबंधी व्यापार, सैन्य अभ्यास और सैन्य-औद्योगिक सहयोग में प्रगति की समीक्षा की।