Browsing: dharmendra pradhan

केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्रीय रेल, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव तथा तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि के साथ आज आगामी काशी तमिल संगम की तैयारियों की समीक्षा की।

केन्द्रीय शिक्षा और कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर दिल्ली विश्वविद्यालय से यूनिटी रन का नेतृत्व करेंगे।

केंद्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान ने आज शिक्षा की नींव चरण (फाउंडेशनल स्टेज) के लिए राष्ट्रीय पाठ्यक्रम की रूपरेखा और देश भर में ‘बालवाटिका 49 केंद्रीय विद्यालयों’ की पायलट परियोजना का शुभारंभ किया।

केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज यहां जन परामर्श के लिए नेशनल क्रेडिट फ्रेमवर्क (एनसीआरएफ) के मसौदे को प्रस्तुत किया।

केन्द्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज यहां स्कूली शिक्षा, उच्च शिक्षा और कौशल के लिए नेशनल क्रेडिट फ्रेमवर्क तैयार करने वाली समिति के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में सचिव, स्कूल शिक्षा, श्रीमती अनीता करवाल; सचिव, उच्च शिक्षा श्री संजय मूर्ति; अध्यक्ष, एनसीवीईटी; श्री डॉ. निर्मलजीत सिंह कलसी और शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी; उत्तराखंड के स्वास्थ्य, शिक्षा और सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और उत्तराखंड सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ शैक्षणिक सत्र 2022-23 से उत्तराखंड में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के शुभारंभ कार्यक्रम में भाग लिया।

केंद्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री और आईइन्वेंटिव के मुख्य संरक्षक श्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली में आईइन्वेंटिव- पहली बार समग्र आईआईटी स्तर के अनुसंधान एवं विकास को प्रदर्शित करने वाले मंच का उद्घाटन किया। 15 अक्टूबर को समाप्त होने वाले दो-दिवसीय कार्यक्रम में वैश्विक अनुसंधान एवं विकास के क्षेत्र में भारत की ताकत का प्रदर्शन करने के लिए शिक्षा और उद्योग को एक ही मंच पर लाया गया है।

केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को फीफा अंडर-17 विश्व कप से पहले फीफा महासचिव फातमा समौरा से मुलाकात की। केंद्रीय खेल राज्य मंत्री श्री निसिथ प्रमाणिक; अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष श्री कल्याण चौबे; एआईएफएफ के महासचिव शाजी प्रभाकरन और शिक्षा मंत्रालय, खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्रालय, एनवीएस, सीबीएसई और साई के अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास तथा हैप्पी बर्थडे उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को हैदराबाद विश्वविद्यालय के 22वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। तेलंगाना राज्य की राज्यपाल और हैदराबाद विश्वविद्यालय की चीफ रेक्टर डॉ. तमिलिसाई सुंदरराजन इस अवसर पर उपस्थित थीं।

केन्‍द्रीय शिक्षा और कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री धर्मेन्‍द्र प्रधान ने मंगलवार को नई दिल्ली में 13वीं फिक्की ग्लोबल स्किल्स समिट 2022 का उद्घाटन किया और उसे संबोधित किया। इसका विषय था “शिक्षा से रोजगार तक-इसे संभव बनाना”।