Browsing: dharmendra pradhan

केन्‍द्रीय शिक्षा और कौशल विकास मंत्री धर्मेन्‍द्र प्रधान ने आज “डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन एण्‍ड इंटरनेशनलाइजेशन ऑफ हायर एजुकेशन” विषय पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में भाग लिया और उसे संबोधित किया। इसका आयोजन दिल्ली में टीसीएस के सहयोग से डीकिन यूनीवर्सिटी ने किया।

केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को आईआईटी मद्रास की रणनीतिक योजना 2021-27 जारी की, जिसमें इस संस्थान के लिए एक महत्वाकांक्षी विकास चरण का प्रस्ताव किया गया है और इसके साथ ही उन्‍होंने क्वांटम विज्ञान के लिए एम्फैसिस सेंटर को राष्‍ट्र को समर्पित किया। उन्होंने ऊर्जा खपत कम करने में एमएसएमई की मदद करने के लिए ‘कोटक-आईआईटी (एम) ऊर्जा बचाओ मिशन’ का भी शुभारंभ किया जिसके लिए कोटक से सीएसआर फंडिंग सहायता प्राप्‍त हो रही है।

केंद्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान रविवार को तंजावुर में शास्त्र विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। सूचना एवं प्रसारण, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री श्री एल. मुरुगन ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया।

केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पहली से पांचवीं कक्षा के छात्रों के लिए रामकृष्ण मिशन के ‘जागृति’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। रामकृष्ण मिशन, दिल्ली के सचिव वी. स्वामी शांतात्मानंदा, सीबीएसई की अध्यक्ष श्रीमती निधि छिब्बर और केवीएस, एनवीएस व मंत्रालय के अन्य अधिकारी भी अवसर पर उपस्थित थे।

‘प्रशिक्षण संस्थानों के पुनर्मूल्यांकन’ पर विचार-मंथन सत्र में शामिल हुए धर्मेन्द्र प्रधान

केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को मेहसाणा जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय, वडनगर में एक नवनिर्मित बहुउद्देशीय हॉल का उद्घाटन किया। हॉल के निर्माण पर 4,61,57,000 रुपये खर्च हुए हैं।

केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल और यूएस चैंबर ऑफ कॉमर्स, इंटरनेशनल अफेयर्स, दक्षिण एशिया द्वारा आयोजित इंडिया आइडियाज समिट में भाग लिया। इस आयोजन का विषय था “अमेरिका – भारत की समृद्धि को अगले 75 वर्षों में अधिक से अधिक बढ़ाना”। इस अवसर पर अमेरिकी कंपनियों के सीईओ और शीर्ष प्रबंधक मौजूद थे।

केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को बाली में यूनेस्को की सहायक महानिदेशक (एडीजी) सुश्री स्टेफानिया गियानिनी से मुलाकात की।

केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 31 अगस्त बुधवार को इंडोनेशिया के बाली में दक्षिण अफ्रीका गणराज्य के उच्च शिक्षा, विज्ञान और नवाचार मंत्री माननीय डॉ. बोंगिंकोसी इमैनुएल ‘ब्लेड’ नजीमांडे के साथ द्विपक्षीय बैठक की।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बाली में आयोजित होने वाली जी20 चौथे शिक्षा कार्य समूह और शिक्षा मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेंगे।केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह शिक्षा के माध्यम से ज्यादा सशक्त, समावेशी, न्यायसंगत और बेहतर भविष्य बनाने की दिशा में भारत की सर्वोत्तम पहलों को साझा करेंगे।