Browsing: event

पर्यटन मंत्रालय ने रियल स्पोर्ट्स इंडिया के साथ मिलकर स्थानीय प्रशासन, अमेज़िंग भद्रवाह टूरिज़्म एसोसियेशन (आबटा) के सहयोग से 26 फरवरी, 2023 को जम्मू के भद्रवाह में स्नो-मैराथन का आयोजन किया।

नेहरू युवा केंद्र संगठन छत्तीसगढ़ (युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय , भारत सरकार) द्वारा युवा संवाद तथा Y20 कार्यक्रम का आयोजन रावतपूरा सरकार विश्वविद्यालय , रायपुर में दिनांक 25 फरवरी 2023 को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री , भारत सरकार अनुराग ठाकुर जी के मुख्य आतिथ्य और रायपुर सांसद सुनील सोनी , पद्मश्री अजय मंडवी, पद्मश्री फूलबासन बाई के विशिष्ट आथित्य में होगा ।

राष्‍ट्रीय इस्‍पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) के मानव संसाधन विकास विभाग ने आगामी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के संबंध में डब्ल्यूआईपीएस-आरआईएनएल के सहयोग से आरआईएनएल, विशाखापत्तनम में “योग के माध्यम से महिलाओं के लिए स्‍वास्‍थ्‍य एवं कल्‍याण” विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 3 मार्च से 5 तक 7 वां अंतर्राष्ट्रीय धर्म-धम्म सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है, सम्मेलन का शुभारंभ 3 मार्च को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू करेंगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने “हेल्दी बेबी शो” अभियान की सराहना की है, जिसे पूरे सिकंदराबाद संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में आयोजित किया गया।

इस शनिवार (25 फरवरी 2023) को जर्मनी के संघीय गणराज्य के चांसलर के लिए राष्ट्रपति भवन के फोरकोर्ट में 10:00 बजे निर्धारित गार्ड ऑफ ऑनर के कारण गार्ड अदला-बदली समारोह का आयोजन नहीं होगा।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और सिंगापुर के प्रधानमंत्री श्री ली सिएन लूंग ने भारत के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) और सिंगापुर के पेनॉउ के बीच रीयल टाइम पेमेंट लिंकेज के वर्चुअल माध्यम से आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम में भाग लिया।

लोकतंत्र और शासन के क्षेत्रों में युवाओं की शक्ति को रेखांकित करने के प्रयास के तहत अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम कार्यालय, श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (ओआईपी-एसआरसीसी) युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से 22 फरवरी 2023 को एक विचार-मंथन कार्यशाला का आयोजन कर रहा है।

वस्त्र मंत्रालय तकनीकी वस्त्रों पर भारत के आगामी प्रमुख शो’टेक्नोटेक्स 2023: भारतीय तकनीकी वस्त्र@2047 की कल्पना’ का आयोजन करने जा रहा है, जो 22 से 24 फरवरी 2023 तक बॉम्बे प्रदर्शनी केंद्र, गोरेगांव, मुंबई में आयोजित किया जाएगा।

क्या आप जानते हैं कि मेघालय के चिंग जंग ये संगमा, जम्मू और कश्मीर के निशु पंडित और ओडिशा की सरिता शेत्रिया में एक समानता है? ये सभी लोक कलाकार हैं जो यहां मुंबई के आजाद मैदान में राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव 2023 मनाने के लिए भारत के विभिन्न हिस्सों से आए हैं।