Browsing: Government
केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अधीन भारत में अंतरिक्ष क्षेत्र अब बड़ी संख्या में विदेशी उपग्रहों के प्रक्षेपण के माध्यम से एक प्रमुख विदेशी मुद्रा अर्जक के रूप में उभर रहा है।
दिल्ली एलजी वीके सक्सेना ने मुख्य सचिव को सरकारी विज्ञापनों के रूप में प्रकाशित राजनीतिक विज्ञापनों के लिए आम आदमी पार्टी से 97 करोड़ रुपये वसूलने का निर्देश दिया है। एलजी के निर्देश 2015 के सुप्रीम कोर्ट के आदेश, 2016 के दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश और 2016 के सीसीआरजीए के आदेश के मद्देनजर आए हैं, जिसका आप सरकार द्वारा उल्लंघन किया जा रहा है।
200 करोड़ की ठगी के आरोप में जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने एक प्रेस रिलीज जारी की है. सुकेश ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर बड़ा आरोप लगाया है. सुकेश चंद्रशेखर ने दावा किया कि उस पर केजरीवाल की ओर से दबाव बनाया जा रहा है. सुकेश मीडिया के सामने ये कहे कि पहले जो भी पत्र उसने लिखे थे, वे बीजेपी के दबाव में आकर लिखे थे.
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पेमा खांडू ने कहा है कि उनकी सरकार चौबीस घंटे हर तरह की सेवायें पहुंचाने के लिये कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखेगी।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को दावा किया कि चीन युद्ध की तैयारी कर रहा है, जबकि सरकार सोई हुई है और इस खतरे को ‘‘नजरअंदाज’’ करने की कोशिश कर रही है।
उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ गयी है। मुख्यमंत्री योगी अपनी सरकार की उपलब्धियों के साथ शहरों को साधने में जुटे हैं। मुख्यमंत्री सभी नगर निगमों में प्रबुद्धजन सम्मेलन कर चुके हैं। बीते साढ़े पांच साल में शहरी सुविधाओं को दृढ़ बनाने को लेकर किये गये कार्यों को जनता के सामने रख रहे हैं।
अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में चीन और भारतीय सैनिकों के बीच हुई झड़प को लेकर आखिरकार चीनी सेना ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है। पीपुल्स लिबरेशन आर्मी सीमा पर 9 दिसंबर को हुई झड़प के लिए उल्टा भारतीय सेना को ही जिम्मेदार ठहराया दिया है।
भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक के परामर्श से सॉवरिन गोल्ड बॉन्ड जारी करने का निर्णय लिया है।
केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी और कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री श्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार भारत को प्रौद्योगिकी का एक उपभोक्ता और बैक ऑफिस सपोर्ट देने वाले देश से आगे दुनिया का एक अग्रणी प्रौद्योगिक उत्पादक बनाने के लिए शोध एवं विकास के प्रयासों में पूंजी सहयोग दे रही है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा, “सरकार के ठोस प्रयासों से, पिछले आठ वर्षों में एमबीबीएस सीटों में 87 प्रतिशत और पीजी सीटों में 105 प्रतिशत की भारी वृद्धि देखी गई है।” मीडिया को जानकारी देते हुए श्री मांडविया ने देश में शिक्षा के क्षेत्र में आमूल-चूल परिवर्तन लाने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.