Browsing: Government

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के एक दिन बाद, सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अधिकारियों को पिछली बीजेपी सरकार द्वारा दिए गए सभी सेवा विस्तार या पुनर्नियोजन को समाप्त करने का निर्देश दिया. इसके साथ-साथ इस साल 1 अप्रैल से पिछले मंत्रिमंडल द्वारा लिए गए सभी निर्णयों की समीक्षा करने की भी घोषणा की.

सरकार ने मंगलवार को लोकसभा को बताया कि पंजीकरण की शर्तों का उल्लंघन करने के कारण विदेशी अभिदाय विनियमन अधिनियम के तहत राजीव गांधी फाउंडेशन (RGF) और राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है और इन्हें फिर से लाइसेंस जारी करने का कोई विचार नहीं है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि जब तक देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार है तब तक कोई एक इंच भी जमीन पर कब्जा नहीं कर सकता। अरुणाचल प्रदेश में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प की पृष्ठभूमि में उन्होंने यह बात कही।

कांग्रेस के नेता राजा पटेरिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वे कार्यकर्ताओं से यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि अगर संविधान बचाना है तो मोदी की हत्या करने के लिए तत्पर रहो।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई इन दिनों उत्तर प्रदेश के मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ की तरह नाम बदलने की राह पर चलते हुए नजर आ रहे हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार कर्नाटक सरकार जल्द ही एक सर्कुलर जारी करने वाली है जिसके तहद टीपू सुल्तान काल के जिन मंदिरों में दिवतिगे सलाम और सलाम आरती होती है अब उनका नाम बदला जाएगा.

केंद्रीय युवा कल्याण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को कहा कि मोदी सरकार देश में खेलों को बढ़ावा देने के साथ-साथ खिलाड़ियों को तमाम तरह की सुविधाएँ मुहैया करने और खेल इंफ़्रास्ट्राक्चर को मज़बूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

सरकार ने आज लोकसभा में चार संविधान संशोधन विधेयक पेश किए। दो विधेयक तमिलनाडु और कर्नाटक में अनुसूचित जनजातियों की सूची में संशोधन से संबंधित हैं और दो हिमाचल प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जनजातियों की सूची में कुछ समुदायों को शामिल करने से संबंधित हैं।

सरकार ने चीन के सामान पर निर्भरता घटाने, घरेलू उद्योगों की विनिर्माण क्षमता बढ़ाने और उन्हें प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए अनेक उपाय किए हैं। राज्यसभा में आज भारत-चीन व्यापार संबंधों पर पूरक प्रश्न के उत्तर में वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि सरकार ने मेक इन इंडिया पहल पर ध्यान दिया है और घरेलू उद्योगों की विनिर्माण क्षमता बढ़ाने के लिए उत्पादन से जुडी प्रोत्साहन योजनाएं उपलब्ध कराई हैं।

केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री, डॉ मनसुख मंडाविया ने आज नई दिल्ली में फर्टिलाइजर एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफएआई) की वार्षिक संगोष्ठी, 2022 (2030 तक उर्वरक क्षेत्र) का उद्घाटन किया। इस अवसर पर श्री अरुण सिंघल, सचिव, उर्वरक विभाग, श्री अरविंद चौधरी, महानिदेशक, एफएआई, श्री केएस राजू, चेयरमैन, एफएआई और उद्योग जगत के प्रतिनिधि और मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित हुए।

आजकल हर काम के लिए आधार कार्ड अनिवार्य हो गया है. अगर आप भी आधार-पैन कार्डधारक हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. सरकार की तरफ से 31 मार्च 2023 तक PAN कार्ड को Aadhar से लिंक कराना अनिवार्य कर दिया गया है.