Browsing: Government

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के साथ सोमवार को नई दिल्ली में बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की सह-अध्यक्ष सुश्री मेलिंडा फ्रेंच गेट्स की बैठक हुई। इस दौरान श्री तोमर ने कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा एकीकृत “कृषि निवेश पोर्टल” बनाए जाने का शुभारंभ किया।

देश की समुद्री सीमाओं की रक्षा के लिए भारतीय नौसेना (आईएन) और भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) को स्वदेशी अत्याधुनिक जहाजों और हथियारों से लैस किया जा रहा है। यह बात रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने दिनांक 02 दिसंबर, 2022 को मुंबई में ‘रक्षा शिपयार्ड’ पर रक्षा मंत्रालय की सलाहकार समिति की बैठक के दौरान कही, जिसमें अनेक संसद सदस्यों ने भाग लिया।

केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली एमसीडी चुनावों में आज वार्ड नंबर 107 विकासपुरी, 99 हरि नगर, 93 मादीपुर, 95 विष्णु गार्डन, 96 राजौरी गार्डन, 102 ख्याला व 115 उत्तम नगर में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष जनसभाएँ एवं जनसंपर्क कर एमसीडी चुनावों फिर से भाजपा बहुमत से जिताने की अपील की।

छत्तीसगढ़ विधानसभा की शुक्रवार को ऐतिहासिक बैठक होने जा रही है। विशेष सत्र के दूसरे दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग के गरीबों के लिए आरक्षण का नया अनुपात तय करने वाला विधेयक पेश करने वाले हैं।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि आज पढ़े-लिखे नौजवान कृषि क्षेत्र के प्रति आकर्षित हो रहे हैं और कृषि क्षेत्र में प्रवेश के लिए सरकार विभिन्न योजनाओं-कार्यक्रमों के माध्यम से उन्हें लगातार प्रोत्साहित कर रही है।

सरकार की तरफ से मोबाइल कॉलिंग की दिशा में एक नियम लाने जा रही है, टेलिकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया जल्द केवाईसी बेस्ड प्रक्रिया शुरू करने जा रही है.

मैनपुरी उपचुनाव के बीच प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री शिवपाल की सुरक्षा घटा दी गई है. यूपी पुलिस के अनुसार, अब शिवपाल यादव की सुरक्षा जेड श्रेणी से घटाकर वाई श्रेणी में कर दी गई है. शासन की तरह से जारी आदेश के अनुसार, शिवपाल यादव की सुरक्षा का आकलन करने के बाद उनकी सिक्योरिटी घटाने का फैसला किया गया है.

भाजपा सरकार ने हरियाणा में गैरकानूनी धर्मांतरण रोकथाम विधेयक, 2022 का बचाव किया है, जो बड़े पैमाने पर दक्षिणपंथी समूहों के ‘लव जिहाद’ को संबोधित करता है. इसे राज्य विधानसभा ने मार्च में विपक्षी कांग्रेस के विरोध के बावजूद पारित कर दिया था.

त्तर प्रदेश के मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र के गुलौरी गांव में एक कुएं में भारी मात्रा में फेंकी गई सरकारी दवाएं पाई गई हैं. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को इसकी पुष्टि की. उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए एक समिति गठित की गई है.

केन्द्रीय सूचना प्रसारण एवं युवा कार्यक्रम खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के स्वागत में राजपूत सभा भवन में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। अनुराग सिंह ठाकुर एवं राजपाल सिंह शेखावत पूर्व केबीनेट मंत्री को सभाध्यक्ष रामसिंह चन्दलाई उपाध्यक्ष प्रताप सिंह राणावत, महामंत्री बलवीर सिंह हाथोज, संगठन मंत्री धीर सिंह शेखावत, सहमंत्री मोहन सिंह बगड़, कोषाध्यक्ष प्रद्युमन सिंह मुंडरू एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्यो ने माला, मोमेन्टो और राजस्थानी साफा पहना कर स्वागत किया।