Browsing: india

गृहमंत्री अमित शाह आज बिहार के किशनगंज में सीमा सुरक्षा बल, सशस्त्र सीमा बल और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के महानिदेशकों के साथ सीमा सुरक्षा के मुद्दे पर समीक्षा बैठक करेंगे। सीमा सुरक्षा बल – बी एस एफ के शिविर में होने वाली इस बैठक में सीमावर्ती क्षेत्रों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

कृषि के क्षेत्र में भारत और उरुग्वे के बीच सहयोग की संभावना तलाशने के लिए आज नई दिल्ली में दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल की बैठक हुई। उरुग्वे की तरफ से कृषि मंत्रालय के श्री मारकोस मार्टिनेज और राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान संस्थान, उरुग्वे के जीनबैंक मैनेजर फेडेरिको कोंडोन जबकि कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव अश्वनी कुमार के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल में डॉ. आर. सी. अग्रवाल, डीडीजी (शिक्षा), आईसीएआर, डॉ. अशोक कुमार, निदेशक एनबीपीजीआर और डॉ. सुनील अर्चक, प्रधान वैज्ञानिक, एनबीपीजीआर शामिल थे।

आईएचसीआई ने सभी के लिए स्वास्थ्य और कल्याण सुनिश्चित करने को लेकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मिशन को मजबूत किया है: डॉ. मनसुख मांडविया

“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड’ के विजन के अनुरूप रसायन और पेट्रो रसायन क्षेत्र भारत को वैश्विक विनिर्माण केंद्र में बदल सकता है”। यह बात आज केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने रसायन और पेट्रो रसायन सलाहकार मंच की तीसरी बैठक में कही। इस अवसर पर रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री श्री भगवंत खुबा भी उपस्थित थे।

केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि पादप आनुवंशिक उपाय प्रजनन चुनौतियों के समाधान का स्रोत हैं। प्राकृतिक वास नष्‍ट होने और जलवायु परिवर्तन के कारण पादप आनुवंशिक उपाय भी असुरक्षित हैं। इनका संरक्षण ” मानवता की साझा जिम्‍मेदारी है”। हमें इन्‍हें बचाकर रखने और इनका स्‍थायी उपयोग करने के लिए सभी आधुनिक तकनीकों के साथ-साथ पारंपरिक ज्ञान को संरक्षित करने और स्थायी रूप से उपयोग करने के लिए उपयोग करना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि ग्लोबल क्लीन एनर्जी एक्शन फोरम की बैठक भारत को विश्‍व के सामने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का दृष्टिकोण प्रस्‍तुत करने का अवसर प्रदान करेगी।

“रक्तदान एक नेक काम है और सेवा तथा सहयोग की हमारी समृद्ध संस्कृति और परम्‍परा को देखते हुए, मैं सभी नागरिकों से आग्रह और अपील करता हूं कि वे देशव्यापी बहुत बड़े स्वैच्छिक रक्तदान अभियान- रक्तदान अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में आगे आएं और रक्तदान करें। रक्तदान न केवल राष्ट्रीय आवश्यकता को पूरा करता है बल्कि समाज और मानवता के लिए एक महान सेवा भी है।

उज्बेकिस्तान के समरकंद में शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन का शु्क्रवार को अंतिम दिन है. इस शिखर सम्मेलन में भारत, चीन, पाकिस्तान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान ने हिस्सा लिया है. अगले साल 2023 में एससीओ शिखर सम्मेलन का मेजबानी भारत करेगा.

रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने ‘हाइड्रोजन पावर्ड ट्रेन’ को लेकर बड़ी देश में जानकारी दी है. उन्होंने बताया है कि देश में साल 2023 तक हाइड्रोजन पावर्ड ट्रेन बनकर तैयार हो जाएगी. रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में एक कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे तभी उन्होंने इस बारे में जानकारी दी. इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि भारत के दूरदराज इलाकों को कनेक्ट करने के लिए रेलवे पूरी तरह से प्रयास रद्द है.